गोरखपुर में फैशन का दिखा नया ट्रेंड: रैंप पर मॉडल्स ने बिखेरा जलवा, एक छत के नीचे जुटे 900 व्यापारी - Gorakhpur News

Published on 10 सित॰ 2026

गोरखपुर में बुधवार को एक होटल में पोद्दार टेक्सटाइल्स की ओर से 'पोद्दार वस्त्र उत्सव 2026' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप पर हुई शानदार मॉडलिंग रही, जिसमें मॉडल्स ने शादी-विवाह और आने वाले त्योहारों के नए फैशन ट्रेंड्स, साड़िय

.

इस इवेंट में पूर्वांचल और बिहार से आए करीब 800 से 900 व्यापारियों ने शिरकत की और जमकर कपड़ों की बुकिंग कराई। एक दिन के इस फैशन और टेक्सटाइल प्रदर्शनी का शुभारंभ बॉलीवुड सेलिब्रिटी इशिता दत्ता और विशिष्ट अतिथियों ने दीप जलाकर व फीता काटकर किया।

देश के बड़े ब्रांड्स के नए कपड़ों का प्रदर्शन किया मॉडलिंग शो में मॉडल्स ने रैंप वॉक करके देश के बड़े ब्रांड्स के नए कपड़ों का प्रदर्शन किया। रैंप पर दुल्हन के जोड़ों, डिजाइनर लहंगों, पार्टीवेयर साड़ियों और पुरुषों के सूटिंग-शर्टिंग का कलेक्शन पेश किया गया, जिसे देखकर वहां मौजूद व्यापारी और मेहमान काफी प्रभावित हुए। इस कैटवॉक के जरिए व्यापारियों को आने वाले लगन और त्योहारी सीजन के लिए मार्केट की मांग और नए फैशन ट्रेंड्स को समझने में बहुत आसानी हुई।

देखिए मॉडलिंग की तस्वीरें…

एक ही जगह मिले देश के नामी ब्रांड्स इस एग्जीबिशन में क्यान, वरुण फैशन, कलाश्री फैब्रिक्स, मां कृपा, आलोक राज, गणेश कृपा, पिकासो, जय अम्बे, धनलक्ष्मी, महिंद्रा, बीआर सिल्क मिल्स, क्यूमैक्स, डोनियर और आरके हैंडलूम जैसे बड़े ब्रांड्स ने अपने स्टॉल लगाए।

इसके अलावा नवीन सेवानी, नितिन अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल और अमित बरनवाल जैसे सप्लायर्स का भी विशेष योगदान रहा। व्यापारियों को साड़ियों, लहंगों, लेडीज सूट्स, सूटिंग-शर्टिंग और पैंट-सेट की पूरी वैरायटी एक जगह मिलने से खरीदारी में काफी सुविधा मिली।

ऑर्गनाइजर ने इशिता दत्ता का स्वागत किया

ऑर्गनाइजर ने इशिता दत्ता का स्वागत किया

इशिता दत्ता और आयोजकों ने कही यह बात बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने पोद्दार टेक्सटाइल्स की तारीफ करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर फैशन और टेक्सटाइल की पूरी रेंज एक साथ लाना बहुत बड़ी बात है। कंपनी ने व्यापारियों के साथ सिर्फ बिजनेस नहीं, बल्कि भरोसे का रिश्ता बनाया है।

पोद्दार टेक्सटाइल्स के विनीत पोद्दार ने कहा कि यह सिर्फ एक नुमाइश नहीं, बल्कि सालों पुराने व्यापारिक रिश्तों का जश्न है। पूर्वांचल और बिहार के व्यापारियों का भरोसा ही उनकी ताकत है। सुरेंद्र कुमार पोद्दार ने 16 सालों से मिल रहे सहयोग के लिए सभी व्यापारियों का शुक्रिया अदा किया। वहीं शलभ जैन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से दुकानदारों को आने वाले सीजन की तैयारी करने में काफी मदद मिलती है।

खरीदारी करते लोग

खरीदारी करते लोग

गोरखपुर के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर की हुई तारीफ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गोरखपुर में हो रहे चौतरफा विकास, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यापारिक माहौल की भी खूब चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि गोरखपुर अब पूर्वांचल का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र बन चुका है।

उद्घाटन के दौरान कमल जैन, कुंज बिहारी पोद्दार, राजीव जैन, पंकज जैन, अमित जैन, पियूष जैन, विभव जैन, सार्थक जैन, महेश पोद्दार, अभिषेक पोद्दार, विभोर पोद्दार, अंकित पोद्दार और अंकुर पोद्दार समेत कपड़ा कारोबार से जुड़े कई बड़े व्यापारी और नामचीन लोग मौजूद रहे।