श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा पर स्वामी सच्चिदानंद का ऐलान, 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ में होगा भूमि पूजन| Navbharat Live

Published on 21 जुल॰ 2026

विज्ञापन

सार

Shri Krishna Janmabhoomi Kar Seva: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान के तहत प्रस्तावित कार सेवा को लेकर सच्चिदानंद ने कहा कि मथुरा के चित्रगुप्त पीठ में भूमि पूजन के साथ कार सेवा की शुरुआत होगी।

Shri Krishna Janmabhoomi Kar Seva Begin August 9 at Chitragupt Peeth, Says Swami Sachchidanand

स्वामी सच्चिदानंद (सोर्स- फोटो नवभारत)

विस्तार

 Swami Sachchidanand Statement On Kar Seva: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान के तहत प्रस्तावित कार सेवा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कार सेवा का आह्वान करने वाले चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की नई रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले 9 अगस्त को दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम अब चित्रगुप्त पीठ, जुलहेंदी में आयोजित किया जाएगा।

चित्रगुप्त पीठ में भूमि पूजन के साथ होगा कार सेवा का शुभारंभ

स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बताया कि 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ में कार्यशाला के भूमि पूजन के साथ कार सेवा का शुभारंभ होगा। इस दौरान कारीगर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों का चयन और प्रारंभिक कार्य करेंगे। उन्होंने इसे सनातन समाज की आस्था और सांस्कृतिक चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।

बड़ी संख्या में शामिल होंगे साधु-संत और सनातन धर्मावलंबी

मीडिया से बात करते हुए स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज, निर्मोही अखाड़े के महंत सीताराम दास सहित देशभर से बड़ी संख्या में साधु-संत और सनातन धर्मावलंबी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन के ऐतिहासिक कुंडों का होगा जीर्णोद्धार, ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने साईन किया एमओयू

गौरतलब है कि 4 जुलाई को स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के समर्थन में कार सेवा का आह्वान करते हुए एक बयान दिया था, जिसे लेकर व्यापक चर्चा और विवाद भी हुआ था। इसके बाद अब उन्होंने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की है। फिलहाल 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ, जुलहेंदी में होने वाले भूमि पूजन और कार सेवा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

प्रशासन भी कार्यक्रम को लेकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं, आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन पूरी तरह धार्मिक परंपराओं के अनुरूप और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

Follow Navbharatlive whatsapp