पश्चिम बंगाल: सुंदरबन के पास बड़ा हादसा, मछली पकड़ने वाली डूबी नाव से 9 मछुआरों के शव मिले; 6 अब भी लापता| Navbharat Live

Published on 13 जुल॰ 2026

विज्ञापन

सार

West Bengal Boat Tragedy: सुंदरबन तट के पास डूबी मछली पकड़ने वाली नाव से नौ मछुआरों के शव बरामद हुए हैं। छह अन्य मछुआरों की तलाश में पुलिस, तटरक्षक बल और वन विभाग का संयुक्त अभियान जारी है।

West Bengal: Major accident near the Sundarbans, bodies of 9 fishermen recovered from a sunken fishing boat; 6 still missing

सुंदरबन नाव हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

West Bengal Sundarbans Boat Accident Fishermen Dead: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सुंदरबन के निकट बंगाल की खाड़ी में हुए नाव हादसे ने बड़ा दुखद रूप ले लिया है। कई दिनों से लापता मछली पकड़ने वाली नाव ‘एफबी मां काली’ के डूबे हुए अवशेष मिलने के बाद उसमें से नौ मछुआरों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि छह अन्य अब भी लापता हैं। अधिकारियों के अनुसार, नाव 2 जुलाई को पूर्वी मिदनापुर के शंकरपुर फिशरीज पोर्ट से 15 मछुआरों को लेकर समुद्र में गई थी, लेकिन 5 जुलाई के बाद खराब मौसम के चलते उससे संपर्क टूट गया। इसके बाद पुलिस, भारतीय तटरक्षक बल, वन विभाग और मछुआरा संगठनों की ओर से संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।

चुल्काठी जंगल के पास मिला डूबा हुआ नाव

रविवार को चुल्काठी जंगल के पास रक्ताचार इलाके में खराब मौसम के कारण डूबी हुई नाव का पता चला और तलाशी के दौरान नौ शव बरामद किए गए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए काकद्वीप उप-मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल लापता छह मछुआरों की तलाश के लिए नया संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी है।

नौ मछुआरों के शव बरामद

अधिकारियों के अनुसार, रविवार को पुलिस, वन विभाग और भारतीय तटरक्षक बल के कर्मियों ने चुल्काठी जंगल के पास रक्ताचार इलाके में डूबे हुए नाव का पता लगाया। नाव को बाहर निकाल कर तलाशी ली गई तो नौ मछुआरों के शव मिले।

सम्बंधित ख़बरें

5 जुलाई से टूटा था नाव से संपर्क

‘एफबी मां काली’ नाम का यह नाव 2 जुलाई को पूर्वी मिदनापुर जिले के शंकरपुर फिशरीज पोर्ट से 15 मछुआरों के साथ निकला था। बताया जा रहा है कि इलाके में खराब मौसम के कारण 5 जुलाई के बाद नाव से संपर्क टूट गया था। तब से सुंदरबन टाइगर रिजर्व के डिप्टी फील्ड डायरेक्टर चित्रक भट्टाचार्य के नेतृत्व में पुलिस, तटरक्षक बल, वन विभाग और मछुआरा संगठनों का एक संयुक्त तलाशी अभियान चल रहा था।

संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी

अधिकारियों ने बताया कि लापता छह मछुआरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए काकद्वीप सब-डिविजनल अस्पताल भेजा गया है। बाकी मछुआरों का पता लगाने के लिए सोमवार को एक नया संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा! 15 मछुआरों के साथ ट्रॉलर लापता, हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन जारी

राज्य मंत्री ने प्रशासनिक कार्रवाई के दिए निर्देश

सुंदरबन मामलों के राज्य मंत्री दीपांकर जाना ने नाव को किनारे पर लाए जाने के बाद वहां का दौरा किया और तलाशी अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और आगे की प्रशासनिक कार्रवाई के बारे में बातचीत चल रही है। रविवार शाम को सीतारामपुर घाट तक खींचकर लाए जाने से पहले, यह नाव दक्षिण 24 परगना जिले में बक्खाली तट से लगभग 35 किमी दूर चुल्काठी जंगल के पास पलटा हुआ मिला था।

Follow Navbharatlive whatsapp