कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया

Published on 13 अक्टू॰ 2026

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की पहली जीत हैदराबाद ने दर्ज की. मोहम्मद सिराज की कप्तानी वाली इस टीम ने त्रिपुरा को पारी और 40 रनों से हराया. तनय त्यागराजन ने 9 विकेट लिए.

Written By : शिवम |  Updated at : 13 Oct 2026 12:33 PM (IST)

Preferred Sources

ranji trophy mohammed siraj captaincy hyderabad beat tripura tanay thyagarajan took 9 wickets कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया

Tanay Thyagarajan, Mohammed Siraj Ranji Trophy

Source : एक्स

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की पहली जीत हैदराबाद क्रिकेट टीम ने दर्ज की, जिसकी कप्तानी मोहम्मद सिराज के हाथों में है. त्रिपुरा ने पहली पारी में 134 रन बनाए थे. हैदराबाद ने 294 रन बनाकर 160 रनों की बढ़त हासिल की, दूसरी पारी में तो त्रिपुरा का और भी ज्यादा बुरा हाल हुआ. पूरी टीम 120 रनों पर सिमट गई. तनय त्यागराजन ने इस मैच में 9 विकेट लिए.

जिमखाना ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में त्रिपुरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. बिक्रमकुमार दास (50) और हरतुराज हृतुराज रॉय (33) ने अच्छी शुरुआत की थी, दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की. इस जोड़ी को तनय त्यागराजन ने तोडा, जिन्होंने रॉय को आउट किया. इसके बाद मंदीप सिंह को छोड़कर कोई दूसरा बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. 5 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए, इस पारी में मोहम्मद सिराज के खाते में एक भी विकेट नहीं आया. तनय ने 3 और अनिकेत रेड्डी ने 5 विकेट लिए.

हैदराबाद के ओपनर तनमय अग्रवाल (54) और अभिरथ रेड्डी (32) ने अच्छी शुरुआत दिलाई, मिडिल आर्डर थोड़ा लड़खड़ाया लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छी पारी खेलकर स्कोर 294 तक पहुंचाया. ऋतिक यादव ने 61, राहुल रदेश और चामा मिलिंद ने 40-40 रन बनाए. हैदराबाद ने पहली पारी में 160 रनों की बढ़त ली थी.

पारी और 40 रनों से जीती हैदराबाद

त्रिपुरा की दूसरी पारी तो 120 रनों पर सिमट गई और हैदराबाद ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच एक पारी और 40 रनों से जीत लिया. दूसरी पारी में त्रिपुरा के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए. तनय त्यागराजन ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए, जिन्होंने पहली पारी में भी 3 विकेट चटकाए थे.

कौन हैं तनय त्यागराजन

तनय का जन्म 15 नवंबर, 1995 को बैंगलोर में हुआ था. 30 वर्षीय गेंदबाज आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं, हालांकि उन्होंने अभी तक डेब्यू नहीं किया है. तनय के फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो उन्होंने 37 मैचों की 65 पारियों में 170 विकेट लिए हैं. लिस्ट ए में उन्होंने 33 मैच खेले, जिनमें उनके नाम 34 विकेट हैं। 41 टी20 में उन्होंने 36 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें- ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.

Read More

Published at : 13 Oct 2026 12:33 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola