कोटा7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नगर निगम कोटा के बेड़े में एक नया और अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन शामिल हुआ है। स्वायत्त शासन विभाग जयपुर ने नगर निगम कोटा के अग्निशमन विभाग को अत्याधुनिक आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर (AWT) वाहन आवंटित किया है। लगभग साढ़े 9 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह विशेष वाहन ऊंची इमारतों में लगने वाली आग पर त्वरित और प्रभावी तरीके से काबू पाने में सक्षम है।

अत्याधुनिक आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर वाहन लगभग साढ़े 9 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया- कोटा अग्निशमन विभाग को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से यह सौगात कोटा को मिल सकी है।
राकेश व्यास ने बताया कि इस मशीन से चार हजार लीटर पानी का स्प्रे एक मिनट में किया जा सकता है। हाईड्रोलिक मशीन में केज में अग्निशमन कर्मचारी बहुमंजिला इमारत में जाता है, लेकिन इस मशीन में ऊपर कोई अग्निशमन कर्मचारी नहीं जाएगा। इसमें जो बूम होता है उससे पानी की बौछार होती है।
इमारत में कोई फंसा है या नहीं, वह इसमें लगे कैमरो से आसानी से नीचे ऑपरेटर चैक कर सकता है। 12 मंजिल तक यह ऑपरेट किया जा सकता है।

इसमें लगे कैमरो से आसानी से नीचे ऑपरेटर मूवमेंट चैक कर सकता है।
क्या है 'आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर' और क्यों है खास
राकेश व्यास ने बताया कि कोटा शहर में कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्सों और बहुमंजिला आवासीय सोसायटियों की बड़ी संख्या को देखते हुए इस वाहन की बेहद आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यह वाहन बहुमंजिला भवनों की ऊपरी मंजिलों तक सीधे पानी और केमिकल फोम की तेज बौछार फेंकने में पूरी तरह सक्षम है।
इस वाहन की सबसे बड़ी खासियत इसका मुड़ने वाला 'आर्म' बूम है। संकरी गलियों या ऐसी जगहों पर जहां सीधी सीढ़ियां या सामान्य दमकल गाड़ियां नहीं पहुंच सकतीं। वहां भी यह आर्म आसानी से मुड़कर आग के केंद्र तक पानी पहुंचा सकता है।

इस वाहन की सबसे बड़ी खासियत इसका मुड़ने वाला 'आर्म' बूम है।
यह वाहन अत्याधुनिक रिमोट कंट्रोल और सेंसर प्रणाली से लैस है, जिससे अग्निशमन कर्मी सुरक्षित दूरी पर रहकर भी ऊंची इमारतों में लगी आग का सटीक अंदाजा लगाकर उसे नियंत्रित कर सकते हैं। बहुमंजिला भवनों में आग लगने की स्थिति में यह वाहन कम से कम समय में राहत कार्य शुरू कर जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करने में मददगार साबित होगा।
.
खबरें और भी हैं...
मीणा समाज में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा: पचुंडल में हुई समाज की बैठक, कुरीतियों को खत्म करने पर भी हुई बात

- कॉपी लिंक
शेयर
सीएम उद्यमियों से बोले- आप योजना बनाकर हमारे पास आइए: राजस्थान में होटलों की कमी, जवाई बांध में पानी लाएंगे; प्रवासी भी उद्योग लगा रहे
1:03- कॉपी लिंक
शेयर
श्रद्धा और भक्ति से गूंजे जिनालय: वार्षिक कलशाभिषेक में चढ़ाए 48 अर्घ्य, नसियांजी मंदिर में हुआ भव्य कलशाभिषेक

- कॉपी लिंक
शेयर
अरिहंत फ्रेंड्स ग्रुप ने मनाया क्षमावाणी पर्व: ‘अहिंसा परमो धर्म’ की शपथ और क्षमा याचना की गई

- कॉपी लिंक
शेयर