सीएम योगी ने रायबरेली को दिया 879 करोड़ का तोहफा, 346 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Published on 24 अग॰ 2026

UP News: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी राज्य के सभी जनपदों को विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं. सीएम योगी सोमवार को रायबरेली पहुंचे, जहां उन्होंने 879 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

UP News: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी राज्य के सभी जनपदों को विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं. सीएम योगी सोमवार को रायबरेली पहुंचे, जहां उन्होंने 879 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

author-image

New Update

CM Yogi in Raebareli

सीएम योगी Photograph: (X@myogiadityanath)

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के सभी जिलों को ताबड़तोड़ विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं. सीएम योगी ने सोमवार को रायबरेली में भी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सीएम योगी ने रायबरेली दौरे के दौरान 879 करोड़ से अधिक लागत की 346 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इसके साथ ही सीएम योगी ने आवास विहीन परिवारों को आवासीय पट्टे के आवंटन-पत्र का भी वितरण किया. इसके बाद सीएम योगी ने जनसभा को भी संबोधित किया.

पहले बदहाल था रायबरेली- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि रायबरेली को पहले लोग वीआईपी जनपद बोलते थे, लेकिन वीआईपी के नाम पर यहां बदलहाली थी, अराजकता थी, अभाव था, गरीब को शासन की योजना नहीं मिलती थी. इससे बदहाल तस्वीर और क्या हो सकती थी जो राजीव गांधी ने कही थी.  उन्होंने उस पीड़ा को कहा था कि एक रुपया भेजता हूं 15 पैसे पहुंचता है, बाकी 85 पैसे कौन खाता था.

वर्ष 2025-26 में रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री में रिकॉर्ड प्रोडक्शन हुआ है... pic.twitter.com/oGuHP2MtaH

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 24, 2026

'कांग्रेस और सपाई खा जाते थे 85 फीसदी पैसा'

सीएम  योगी ने कहा कि ये 85 फीसदी खाने वाले लोग कोई और नहीं थे ये वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग थे जो गरीबों को पिछले नौ साल में आवास मिले हैं. हर गरीब के घर में शौचालय बना है. रेल और सड़कों का जाल बिछा है. आज यहां 900 करोड़ की परियोनजाओं का उपहार रायबरेली को मिल रहा है. सीएम योगी ने कहा कि विकास आज की जरूरत है.

नौजवानों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा विकास- CM

नौजवान की आकांक्षा को यही विकास आगे बढ़ाएगा. अन्नदाता किसानों के चेहरे पर यही विकास खुशहाली लाएगा, हमारे कारीगर और हस्तशिल्पियों को यही सम्मान देगा. हमारे बुजुर्गों के वृद्धावस्था का सहारा यही बनेगा. और उस विकास के साथ जोड़ने के लिए आपने हमें विधायक दिए और विकास की इस प्रतिक्रिया को चलाया जा रहा है.

रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री में हुआ रिकॉर्ड उत्पादन

सीएम योगी ने कहा कि यहां की मॉडर्न कोच फैक्ट्री 2012 में बनी थी, 2014 तक कांग्रेस के विकास की तरह घिसती हुई जा रही थी और आज मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली की पहचान बन चुकी है. सीएम योगी ने कहा कि 2025-26 में इस मॉडर्न कोच फैक्ट्री में पिछले साल 2156 कोच का निर्माम किया. जो रिकॉर्ड प्रोडक्शन है. पहली बार मई 2026 में वंदेभारत ट्रेन का पूरा रोल आउट रायबरेली में बना है. सीएम योगी ने कहा कि रायबरेली का नाम यूपी में ही नहीं बल्कि पूरे देश में गर्व के साथ लिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: तीन लाख से अधिक रसोइयों को मिलेगा बढ़े मानदेय का लाभ, योगी सरकार ने बढ़कर ₹3000 प्रतिमाह किया

युवाओं को भड़काने का काम कर रहे राहुल गांधी- सीएम योगी

सीएम योगी ने आगे कहा कि आपके सांसद इस समय क्या-क्या गुल खिला रहे हैं. वे युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं, भारत की विरासत को अपमानिक करने का काम कर रहे हैं, और कांग्रेस के प्रदेश के अध्यक्ष ने तो सभी हदें पार कर दी हैं और कांग्रेस के वास्तविक संस्कार को भी उजागर कर दिया है. सीएम योगी ने कहा कि कल वो हनुमानगढ़ी गई थे, हम वहां बड़े सात्विक भाव के साथ जाते हैं, बजरंगबली के लिए तो मंगलवार के दिन हर हिंदू व्रत रखता है. लेकिन बाबरी के भक्तों का कारनामा  आपने देखा होगा. अपनी पार्टी के एक दफ्तर में जाते हैं वहां वे मछली की दावत उड़ाते हुए दिखाई दिए. इसी को कहते हैं मुंह में राम बगल में छुरी.

ये भी पढ़ें: आगरा के अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र को विकसित करेगी योगी सरकार, कृषि और पोषण सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा