TVS Raider 125: टीवीएस रेडर 125 एक बहुत लोकप्रिय स्पोर्टी कम्यूटर बाइक है जो शानदार फीचर्स, पावरफुल इंजन और कलर ऑप्शन के साथ किफायती कीमत पर उपलब्ध है ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS Raider 125 इस ब्रांड की सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलों में से एक है। 2021 में लॉन्च होने के बाद इस साल की शुरुआत में इसने 19 लाख से भी ज्यादा की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर आप इसे स्पोर्टी कम्यूटर बाइक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको इससे जुड़ी कुछ बातों को बताने वाले हैं।
कितनी है कीमत?
TVS Raider 125 7 वेरिएंट में उपलब्ध है- ड्रम, सिंगल सीट, iGO, SSE, SXC DD और TFT DD में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत ड्रम वेरिएंट के लिए 83,410 रुपए है और इसके सबसे टॉप मॉडल TFT DD की एक्स-शोरूम कीमत 99,620 तक जाती है।
इंजन और पावर
Raider 125 में 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 7,500rpm पर 11.2hp की पावर और 6,000rpm पर 11.75nm का टॉर्क जनरेट करता है। जिन भी सिंहल सीट और ड्रम वेरिएंट्स में TVS का iGO असिस्ट सिस्टम नहीं मिलता वो थोड़ा कम 11.2nm का टॉर्क जनरेट करते हैं।
क्या हैं इसके फीचर्स?
Raider 125 में दो तरह के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलते हैं। इसके सभी वेरिएंट्स में LCD डिस्प्ले दिया गया है जबकि इसके महंगे TFT DD वेरिएंट में 5-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है जिसमें वॉइस असिस्ट, कॉल मैनेजमेंट, ऑन-कंसोल नोटिफिकेशन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। TFT DD औप SXC DD वेरिएंट्स में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल चैनल ABS मिलता है।
इस बाइक में TVS का ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी भी दी गई है जिसकी मदद से मोटरसाइकिल बिना किसी एक्सीलेटर के कम स्पीड में आगे बढ़ सकती है।
वजन और ग्राउंड क्लीयरेंस
इस बाइक का वजन अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से अलग है। SSE, iGO और स्प्लिट सीट वेरिएंट का वजन 123kg है तो वहीं ड्रम और सिंगल सीट वेरिएंट का वजन 124kg है। इसके अलावा, TFT DD और SXC DD वेरिएंट का वजन 125kg है। बता दें कि, इसके सभी वेरिएंट्स में ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm दिया गया है। इसका ARAI माइलेज 56.7kmpl है।
क्या है कलर ऑप्शन?
TVS Raider 125 दो तरह के अलॉय व्हील फिनिश के साथ 13 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। रेड अलॉय व्हील मॉडल ग्रे, ब्लैक और रेड कलर में आते हैं। काले अलॉय व्हील वाले वेरिएंट्स में ब्लू, रेड, पर्पल, येलो, ग्रे और ब्लैक रंग शामिल है। साथ ही, ब्लैक पेंथर, आयरन मैन, डेडपूल और वूवरिन पर आधारित मार्वेल-प्रेरित चार खास डिजाइन भी मिलते हैं।