Updated On: Aug 08, 2026 | 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Pawan Khera Statement: कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने अमेरिकी सीनेट के एक फैसले पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। पवन खेड़ा ने झारखंड में राहुल गांधी का पक्ष रखते हुए छात्रों के साथ होने की बात कही।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा (सौजन्य-IANS)
विस्तार
Pawan Khera on US Russia Sanctions: अमेरिकी सीनेट ने रूस से ऊर्जा खरीदने वाले बड़े देशों, जैसे भारत और चीन, पर सख्ती करने के मकसद से एक कड़ा बिल मंजूर किया है। इस ऐतिहासिक कदम में उन देशों पर भारी टैरिफ लगाने का प्रावधान है जो रूस से तेल और गैस खरीदते हैं। इस मामले में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा। पवन खेड़ा ने अमेरिका के इस फैसले पर भारत की आजादी पर सवाल उठाए है।
US सीनेट द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को पास करने पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, “क्या ऐसा लगता है कि भारत सच में आजाद है? जो भी आता है, भारत को ब्लैकमेल करता है। जो भी आता है, अपनी शर्तें थोपता है, कहता है कि आप यहां से तेल खरीद सकते हैं, इतना खरीद सकते हैं, उतना नहीं खरीद सकते।”
पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा
पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा, “उनसे जवाब मांगिए जो देश भर में खुद को ‘विश्वगुरु’ कहते हैं, लेकिन जिनमें संसद में जाने तक की हिम्मत नहीं है। उनमें हिम्मत इसलिए नहीं है क्योंकि ये सारे मुद्दे उठाए जाएंगे और उन्हें हर चीज के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।”
सम्बंधित ख़बरें
#WATCH | Prayagraj, UP: On US Senate passes Russia sanctions bill, Congress MP Pawan Khera says, “Does it look like India is truly independent? Anyone who comes blackmails India; anyone who comes along dictates terms, saying you can buy oil from here, you can buy this much, you… pic.twitter.com/mtrvFtvTDl — ANI (@ANI) August 8, 2026
बता दें, कि अमेरिकी सीनेट में यह बिल 86 के मुकाबले 11 वोटों के भारी बहुमत से पास हुआ। दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने यूक्रेन युद्ध में रूस की आक्रामकता को रोकने के लिए इसे जरूरी माना है, क्योंकि यह व्यापार रूसी अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है।
महिला आरक्षण बिल पर की बात
महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, “महिला आरक्षण बिल कौन लाया? इसे किसने पेश किया? सोनिया जी ने इसे 2012 में पेश किया था। उनकी नीयत ठीक नहीं है। पहले संसद को चलने दें, फिर हम बाकी चीज़ों पर चर्चा कर सकते हैं। हर कोई जानता है कि महिला आरक्षण बिल में कौन अड़ंगा डाल रहा है।”
#WATCH | Prayagraj, UP: On Union Minister Kiren Rijiju’s tweet regarding the Women’s Reservation Bill, Congress MP Pawan Khera said, “Who brought the Women’s Reservation Bill? Who introduced it? Sonia ji introduced it in 2012. Their intentions are flawed. First, let Parliament… https://t.co/QUfdSxgWJG pic.twitter.com/oSVM2lL4Jn — ANI (@ANI) August 8, 2026
झारखंड में छात्रों से मुलाकात पर की बात
साथ ही उन्होंने झारखंड में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर भी बात की। झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर पवन खेड़ा ने कहा, “क्या जंतर-मंतर पर महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव, पैलेट गन का इस्तेमाल या बिहार में AK-47 से फायरिंग की घटनाओं को कभी इतिहास से मिटाया जा सकता है? राहुल गांधी ने झारखंड के हालात पर भी बात की। हमारे प्रतिनिधिमंडल ने वहां छात्रों से मुलाकात की और स्थानीय सरकार भी बातचीत कर रही है, ताकि आगे का रास्ता निकाला जा सके।”
यह भी पढ़ें – कब आओगे मेरे राहुल… प्रयागराज दौरे से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, छात्रों के मुद्दों पर घिरे राहुल गांधी, PHOTOS
छात्रों के साथ मजबूती के साथ खड़ा विपक्ष
आज प्रयागराज में राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए छात्रों के मुद्दों पर संवाद करेंगे। इस पर पवन खेड़ा ने कहा, छात्रों की कुछ मांगें और चिंताएं हैं। उन चिंताओं को दूर करना सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की जिम्मेदारी है। आप देख सकते हैं कि सत्ता पक्ष क्या कर रहा है। जंतर-मंतर पर सरकार की हरकतें सबके सामने थीं। जहां तक विपक्ष की बात है, राहुल गांधी की रोजाना की गतिविधियां उनका रुख साफ करती हैं। युवाओं के लिए संदेश साफ है कि आप अकेले नहीं हैं। देश का विपक्ष मजबूती से आपके साथ खड़ा है।
