दतिया उपचुनाव: हो गया खेला...12वें राउंड में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 13, 542 वोटों से आगे; भाजपा को बड़ा झटका| Navbharat Live

Published on 3 अग॰ 2026

विज्ञापन

सार

Datia By Election Result: मतगणना में बड़ा उलटफेर, 13वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 14, 689 वोटों से आगे, भाजपा दिग्गजों के प्रचार और नरोत्तम मिश्रा की अपील के बावजूद पिछड़े आशुतोष तिवारी।

After the completion of the 12th round of counting in the Datia Assembly by-election, Congress candidate Ghanshyam Singh was leading by 13,542 votes over his nearest rival

घनश्याम सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Datia By Election 12th Round Ghanshyam Singh Lead: दतिया विधानसभा पर हुआ उपचुनाव काफी दिलचस्प रहा। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने के बाद आशुतोष तिवारी को मौका दिया, तो वंही कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता घनश्याम सिंह को चुनावी मैदान में उतारा।

इस उपचुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, सीएम से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक सबने दौरे किए यहां तक की नरोत्तम मिश्रा ने भी हाथ जोड़कर आशुतोष के समर्थन में वोट मांगे, लेकिन नतीजा भाजपा के पक्ष में दिखाई नहीं दिया। बता दें कि लगातार बढ़त बनाए हुए घनश्याम सिंह ने 12वं राउंड में भी बढ़त को जारी रखा। 13वें राउंड में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 14, 689 वोटों से आगे हैं।

भाजपा ने काटा था नरोत्तम मिश्रा का टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने दतिया उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस ने उनके मुकाबले घनश्याम सिंह को चुनावी मैदान में उतारा। इससे पहले भाजपा की ओर से पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को प्रमुख दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पार्टी ने अंतिम समय में उनका टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस फैसले से नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली, जिसकी चर्चा पूरे चुनाव प्रचार के दौरान होती रही। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठन के भीतर असंतोष का असर चुनावी नतीजों में भी दिखाई दिया। उल्लेखनीय है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भी डॉ. नरोत्तम मिश्रा को दतिया सीट से कांग्रेस के राजेंद्र भारती के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

सम्बंधित ख़बरें

इस चुनाव में कांग्रेस के भीतर खुलकर सामने आई अंदरूनी कलह

दतिया उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के भीतर भी अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतदान के बाद आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने पार्टी के खिलाफ काम किया और भाजपा के संपर्क में आ गए, जिससे कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई।

यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत; घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,025 वोटों से हराया

उनका कहना था कि राजेंद्र भारती के समर्थकों का एक हिस्सा भाजपा के पक्ष में वोट कर सकता है। वहीं, मतदान के बाद बढ़े विवाद के बीच कांग्रेस ने 2 अगस्त की रात अनुशासनहीनता के आरोप में राजेंद्र भारती को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Follow Navbharatlive whatsapp