अहंकार पर जनशक्ति की जीत... दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात| Navbharat Live

Published on 3 अग॰ 2026

अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात

विज्ञापन

सार

Datia By Election Result: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान, बोले- 'मां पीताम्बरा का आशीर्वाद और अहंकार पर जनशक्ति की जीत'।

Leader of Opposition Umang Singhar reacted to the Congress victory in the Datia Assembly by-election, describing the result as a victory of the people's mandate over arrogance

उमंग सिंघार ने दतिया में कांग्रेस की जीत पर कही बड़ी बात (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Umang Singhar Statement On Ghanshyam Singh Win: दतिया में कांग्रेस की भारी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां एक तरफ भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव कर जीत का दावा किया था, तो वंही कांग्रेस ने घनश्याम सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को टिकट देकर चुनाव को थामने का काम किया। जिसका नतीजा यह रहा कि कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने छह हजार से ज्यादा वोटों से आशुतोष तिवारी को हराया।

अब कांग्रेस की इस बड़ी जीत पर प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान सामने आया है। उमंग सिंघार ने कहा कि मां पीताम्बरा देवी के आशीर्वाद और दतियावासियों के जनादेश ने आज यह स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं होता।

जब सत्ताधारी भटक जाते हैं, तो जनता हिसाब करती है- उमंग सिंघार

जब सत्ताधारी जनसेवा के अपने मूल कर्तव्य से भटककर अहंकार, मनमानी और जनता की आवाज की अनदेखी करने लगते हैं, तो जनता उसका हिसाब जरूर करती है। दतिया की जनता ने अपने फैसले से बता दिया है कि सत्ता का घमंड ज्यादा समय तक नहीं चलता। जनता के विश्वास, सम्मान और अधिकारों को नजरअंदाज करने वालों को लोकतंत्र के दरबार में सजा जरूर मिलती है।

सम्बंधित ख़बरें

अंहकार पर जनशक्ति की जीत- उमंग सिंघार

दतिया उपचुनाव की यह जीत सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि अहंकार पर जनशक्ति की जीत है। यह संदेश है कि जनता सर्वोपरि है और जनादेश ही सबसे बड़ा फैसला होता है। दतिया में मिली इस ऐतिहासिक जीत के लिए दतियावासियों का हृदय से आभार एवं इस जीत में हमारी सहयोगी रही समाजवादी पार्टी एवं सभी समर्पित साथियों से मिले सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद।

यह भी पढ़ें: दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO

घनश्याम सिंह को मिले 6 हजार से ज्यादा वोट

दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान संपन्न हुआ था, जबकि सोमवार को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। चुनाव परिणाम में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 60,732 वोट हासिल कर सके। इसके साथ ही घनश्याम सिंह ने 6,025 मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के कब्जे वाली इस सीट को बरकरार रखा। इस जीत को मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए एक अहम उपलब्धि और भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Follow Navbharatlive whatsapp