नितेश तिवारी की 'रामायण' में कौन बने हैं जटायू? अमिताभ नहीं, इस दिग्गज स्टार की हुई एंट्री, जानिए पूरी डिटेल| Navbharat Live

Published on 25 जुल॰ 2026

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कौन बने हैं जटायू? अमिताभ नहीं, इस दिग्गज स्टार की हुई एंट्री, जानिए पूरी डिटेल

  • Written By:

    यति सिंह

Updated On: Jul 25, 2026 | 08:35 AM IST

विज्ञापन

सार

Ramayana Movie Jatayu Actor: नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म रामायण में जटायु को अनुपम खेर आवाज देंगे। वहीं रामानंद सागर के शो में जटायु का रोल निभाने वाले सुनील वर्मा आज पटना में गुमनामी में हैं।

Ramayana Jatayu Actor

अनुपम खेर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Nitesh Tiwari Ramayana Movie Jatayu: भारतीय सिनेमा में इन दिनों डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। इस पौराणिक गाथा को आधुनिक रूप में बड़े पर्दे पर पेश करने की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर लंबे समय से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इस प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बेहद अहम जानकारी सामने आई है।

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि फिल्म में जटायु के रोल को दिग्गज एक्टर अनुपम खेर अपनी आवाज देंगे। इससे पहले माना जा रहा था कि महानायक अमिताभ बच्चन इस सीन के लिए अपनी आवाज दे सकते हैं, लेकिन अब सभी कयासों पर पूरी तरह विराम लग गया है।

अत्याधुनिक वीएफएक्स और दिग्गज की आवाज से सजेगा भव्य दृश्य

फिल्म मेकर्स के अनुसार रावण और पक्षीराज के बीच होने वाले युद्ध का सीन बेहद भावुक और रोमांचक होने वाला है। इस पूरे अनुक्रम को अत्यधिक भव्य बनाने के लिए ऑस्कर विजेता विजुअल इफेक्ट्स कंपनी डीएनईजी की सेवाएं ली जा रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

डायरेक्टर का मानना है कि अनुपम खेर का सशक्त आवाज संयोजन इस पौराणिक पात्र की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। यह दृश्य न केवल कहानी का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा बल्कि दर्शकों को एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव भी प्रदान करेगा।

एक ही कलाकार ने जब निभाए थे 6 अलग ऐतिहासिक किरदार

जब आज आधुनिक तकनीक के जरिए से जटायु के पात्र को दोबारा गढ़ने की तैयारी चल रही है, तब दूरदर्शन के उस स्वर्णिम दौर को याद करना स्वाभाविक हो जाता है। रामानंद सागर के कालजयी धारावाहिक में एक्टर सुनील वर्मा ने जटायु का यादगार रोल निभाया था। बहुत कम लोग इस तथ्य से वाकिफ हैं कि उन्होंने केवल इसी एक रूप में अभिनय नहीं किया था।

वे इस पौराणिक धारावाहिक में इंद्रदेव, गरुड़ देवता, रावण के पुत्र, च्यवन ऋषि और सुतिक्ष मुनि जैसे पांच अन्य महत्वपूर्ण रूपों में भी नजर आए थे। उनकी बहुमुखी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दर्शक हर रूप में उन्हें सहजता से स्वीकार करते चले गए।

सफलता के उस शिखर के बाद आखिर कैसे मिली गुमनामी

सीरियल ‘रामायण’ से अपार पॉपुलेरिटी हासिल करने के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा और टेलीविजन जगत के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। एक समय ऐसा था जब फैंस उन्हें देखकर आदर भाव से सिर झुकाते थे। लेकिन वक्त का पहिया घूमा और धीरे-धीरे बड़े प्रोडक्शन हाउस से काम मिलना बंद हो गया।

आज वह कलाकार मीडिया की चकाचौंध और मायानगरी से दूर बिहार की राजधानी पटना में सादगी भरा जीवन बिता रहा है। जीवन यापन करने के लिए उन्हें कुछ छोटे विज्ञापनों और बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने को मजबूर होना पड़ा। फिलहाल वे अपने गुजारे के लिए एक्टिंग के छोटे-मोटे अवसरों के साथ एक छोटा व्यवसाय संभाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘सलमान खान डर गया?’ ट्रोलर्स को भाईजान का करारा जवाब, सुबह 3 बजे फोटो शेयर कर दिया संदेश

बता दें कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाना था। हालांकि, आखिरी समय में मेकर्स की ओर से आई एक घोषणा की गई कि प्रोडक्शन कंपनी ने हॉलीवुड की फेमस कंपनी सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है। इस बड़े सहयोग का मुख्य उद्देश्य इस पौराणिक गाथा को वैश्विक स्तर पर एक विशाल हॉलीवुड फिल्म की तरह प्रदर्शित करना है।

Follow Navbharatlive whatsapp