Kota Road Accident: राजस्थान के कोटा में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेवे पर एक टेंपो ट्रैवलर के नाले में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए.
Kota Road Accident: राजस्थान के कोटा में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेवे पर एक टेंपो ट्रैवलर के नाले में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/thumbnails/202508083475464-968790.jpg)
सांकेतिक तस्वीर Photograph: (File Photo)
Kota Road Accident: राजस्थान के कोटा में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक टेंपो ट्रैवलर एक्सप्रेवेस के नाले में गिर गई. हादसे में अब तक 8 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस टेंपो ट्रैवलर में कुल 25 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले 8 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि अभी तक इस हादसे में घायल लोगों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
टेंपो ट्रैवलर में सवार थे 25 लोग
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोटा जिले के सीमलिया के पास हुआ. जहां यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे नाले में गिर गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव अभियान शुरू किया. बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में करीब 25 लोग सवार थे. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं.य
#UPDATE | Rajasthan: Death toll in the bus overturn incident Delhi-Mumbai Expressway in Kota rises to 8: District Collector Peeyush Samariya
— ANI (@ANI) October 17, 2026
मध्य प्रदेश में बैतूल के रहने वाले थे 6 मृतक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में मरने वाले लोग मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले थे. हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान और घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और ना ही गंभीर घायलों की स्थिति को लेकर अधिक जानकारी सामने आई है.
15 फीट गहरे नाले में गिरी टेंपो ट्रैवलर
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले लोग राजस्थान के सीजक जिले में स्थित खाटूश्याम के दर्शन करने जा रहे हैं. सभी टेंपो ट्रैवलर से दर्शन के लिए जा रहे थे. लेकिन राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराड़िया गांव के पास उनकी गाड़ी एक्सप्रेसवे के किनारे 15 फीट गहरे नाले में गिर गई. टेंपो ट्रैवलर के नारे में गिरते ही चीख-पुकार मच गई. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. उसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने बस में फंसे लोगों को निकालने बमुश्किल बाहर निकाला. क्योंकि नाले में कीचड़ और पानी भरा हुआ था. उसके बाद क्रेन की मदद से टेंपो ट्रैवलर को भी बाहार निकाला गया.
भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 17, 2026
ये भी पढ़ें: Punjab Road Accident: पिकअप और ट्रॉले में जबरदस्त भिड़ंत, 9 लोगों की मौत; अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था परिवार
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख
कोटा में हुए इस हादसे पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."
ये भी पढ़ें: केरल के त्रिशूर में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, तमिलनाडु के आठ छात्रों की मौत
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
