8वें वेतन आयोग में किसकी सैलरी होगी सबसे ज्यादा? 2.62 से 4 फिटमेंट फैक्टर का हिसाब देखकर उड़ जाएंगे होश! | IBC24

Published on 19 अक्टू॰ 2026

बिजनेस: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच काफी चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा ध्यान फिटमेंट फैक्टर पर है, क्योंकि इसी के आधार पर नई बेसिक सैलरी का अनुमान लगाया जा रहा है। अलग-अलग कर्मचारी संगठन 3,833 और 4.0 जैसे फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने अभी अंतिम फिटमेंट फैक्टर की घोषणा नहीं किया है। इसी बीच अगर 2.62, 3, 3.50, 3.833 या 4.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाता है तो लेवल 1 से 5 तक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी होगी? आइए आसान शब्दों में पूरा गणित समझते हैं।

2.62 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी बेसिक सैलरी?

अगर 2.62 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर अनुमानित 47,160 रुपये हो सकती है। वहीं, लेवल 2 में 52,138 रुपये, लेवल 3 में 56,854 रुपये, लेवल 4 में 66,810 रुपये और लेवल 5 में 76,504 रुपये तक बेसिक सैलरी होने का अनुमान है।

3.0 फिटमेंट फैक्टर से कितना बढ़ेगा वेतन?

अगर सरकार 3.0 का फिटमेंट फैक्टर मंजूर करती है तो लेवल 1 की अनुमानित बेसिक सैलरी 54,000 रुपये हो सकती है। लेवल 2 में यह 59,700 रुपये, लेवल 3 में 65,100 रुपये, लेवल 4 में 76,500 रुपये और लेवल 5 में 87,600 रुपये तक पहुंच सकती है।

3.50 फिटमेंट फैक्टर पर सैलरी का हिसाब

3.50 फिटमेंट फैक्टर लागू होने की स्थिति में लेवल 1 की बेसिक सैलरी 63,000 रुपये हो सकती है। लेवल 2 में 69,650 रुपये, लेवल 3 में 75,950 रुपये, लेवल 4 में 89,250 रुपये और लेवल 5 में 1,02,200 रुपये तक वेतन होने का अनुमान है।

3.833 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी कमाई?

कर्मचारी संगठनों की 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग मंजूर होती है तो लेवल 1 की अनुमानित बेसिक सैलरी 68,994 रुपये हो सकती है। लेवल 2 में 76,277 रुपये, लेवल 3 में 83,176 रुपये, लेवल 4 में 97,742 रुपये और लेवल 5 में 1,11,924 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

4.0 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी बेसिक सैलरी?

अगर 4.0 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो लेवल 1 की बेसिक सैलरी 72,000 रुपये हो सकती है। इसी तरह लेवल 2 में 79,600 रुपये, लेवल 3 में 86,800 रुपये, लेवल 4 में 1,02,000 रुपये और लेवल 5 में 1,16,800 रुपये तक बेसिक सैलरी होने का अनुमान है।

क्या इतनी ही बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी?

फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से अनुमानित बेसिक सैलरी भी बढ़ती है, लेकिन इसे वास्तविक वेतन वृद्धि या हाथ में मिलने वाली रकम नहीं समझना चाहिए। अंतिम सैलरी 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों, सरकार के फैसले, महंगाई भत्ते (DA), मकान किराया भत्ते (HRA) और अन्य नियमों पर निर्भर करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

  • टीवी पर फिर छाएंगी Avika Gor! ‘अप्सरा’ बनकर करेंगी धमाका, जानिए कब और कहां देखें शो 
  • भारत में जल्द दस्तक देगा Vivo V80 FE? BIS साइट पर आया नाम, जानें कब हो सकता है लॉन्च 
  • 'आपने दारू पी रखी है, गाना क्या गाएंगे?'.. लड़खड़ाई आवाज तो इस मशहूर सिंगर पर भड़के मंत्री, देखिए ये लाइव वीडियो