बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने पहली बार बताई असली वजह| Navbharat Live

Published on 5 अग॰ 2026

Updated On: Aug 05, 2026 | 04:59 PM IST

विज्ञापन

सार

Preity Zinta Comeback: करीब 8 साल बाद 'बंटवारा 1947' से बड़े पर्दे पर लौट रहीं प्रीति जिंटा ने एक्टिंग से दूरी की वजह बताई। उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं बदल गईं।

Preity Zinta Comeback Batwara 1947 Sunny Deol Rajkumar Santoshi

प्रीति जिंटा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Preity Zinta Comeback Batwara 1947: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा लंबे समय बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। करीब आठ साल के अंतराल के बाद वह निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। उनकी वापसी से फैंस काफी उत्साहित हैं, लेकिन लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने की वजह अब खुद प्रीति जिंटा ने साझा की है।

एक इंटरव्यू में प्रीति जिंटा ने बताया कि मां बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल गई थीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के जन्म के बाद उनका पूरा ध्यान परिवार और उनकी परवरिश पर केंद्रित हो गया। यही वजह रही कि उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। मेरे करियर में कई शानदार उपलब्धियां रही हैं, लेकिन मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि मेरे बच्चों का जन्म है। मां बनने के बाद मेरी दुनिया बदल गई और मैं उनके साथ हर पल बिताना चाहती थी।

कैमरे के सामने लौटते वक्त हुई घबराहट

प्रीति ने बताया कि इतने लंबे समय बाद कैमरे के सामने लौटना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने स्वीकार किया कि शूटिंग के पहले दिन वह काफी नर्वस थीं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि निर्देशक राजकुमार संतोषी ने पहले ही दिन फिल्म का सबसे कठिन सीन शूट करवा दिया, जिससे उनकी घबराहट और बढ़ गई। मैं बार-बार सनी देओल की तरफ देख रही थी और सोच रही थी कि अब क्या करूं। इतने साल बाद दोबारा अभिनय करना आसान नहीं था।

सम्बंधित ख़बरें

सनी देओल ने बढ़ाया हौसला

प्रीति जिंटा ने अपने सह-कलाकार सनी देओल की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि सनी ने शूटिंग के दौरान उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्हें सहज महसूस कराया। प्रीति के मुताबिक, सनी ने उनसे कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि राजकुमार संतोषी कई टेक लेते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने प्यार से पूछा कि क्या वह कुछ खाना चाहेंगी। सनी के इस सहयोगी व्यवहार से उनका तनाव काफी कम हो गया।

ये भी पढ़ें- ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट

फिल्मों की नहीं आई कमी

प्रीति जिंटा की आखिरी फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि उनका कहना है कि इस दौरान उन्हें अभिनय की कमी महसूस नहीं हुई। अब ‘बंटवारा 1947’ के जरिए वह एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट रही हैं। फैंस को उम्मीद है कि प्रीति अपनी पुरानी ऊर्जा और दमदार अभिनय से एक बार फिर बड़े पर्दे पर खास छाप छोड़ेंगी।

Follow Navbharatlive whatsapp