
Polish Woman Viral Video India
Polish Woman Viral Video: भारत की खूबसूरती, यहां का जायकेदार खाना और रंग-बिरंगी संस्कृति दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर खींचती है. लेकिन जो लोग पहली बार भारत आते हैं, उनके लिए यहां का माहौल थोड़ा अलग और चौंकाने वाला हो सकता है. पिछले 10 साल से भारत में रह रही पोलिश महिला डोमिनिका पटलस कालरा (Dominika Patalas-Kalra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर कर उन 8 गलतियों के बारे में बताया है, जो वह पहली बार भारत आने वाले लोगों को कभी न करने की सलाह देती हैं. आइए जानते हैं उनकी इन काम की बातों के बारे में.
नल का पानी पीने से बचें
डोमिनिका की सबसे पहली और जरूरी सलाह यह है कि कभी भी सीधे नल का पानी न पिएं. भारत में कई जगहों पर स्थानीय लोग भी केवल फिल्टर किया हुआ या उबला हुआ पानी ही पीते हैं. हमेशा सीलबंद बोतल वाला पानी या भरोसेमंद जगह का पानी ही इस्तेमाल करें.
सबसे तीखे स्ट्रीट फूड से शुरुआत न करें
भारतीय स्ट्रीट फूड का स्वाद लाजवाब होता है, लेकिन डोमिनिका का कहना है कि अपने पेट को इसके हिसाब से ढलने के लिए थोड़ा वक्त दें. एकदम से सबसे ज्यादा मसालेदार स्ट्रीट फूड खाने से बचें. हमेशा साफ-सुथरी और जहां ज्यादा भीड़ हो, ऐसी ही लोकप्रिय दुकानों को चुनें.
बिना मीटर वाली टैक्सी में बिना बात किए न बैठें
सफर के दौरान फालतू पैसे देने से बचने के लिए उन्होंने सलाह दी कि बिना किराया तय किए बिना मीटर वाली टैक्सियों में न बैठें. इसके बजाय जहां भी मुमकिन हो Uber, Ola या Rapido जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित और आसान रहता है.
जेब में बहुत सारा कैश लेकर न घूमें
आज के समय में भारत ऑनलाइन पेमेंट के मामले में बहुत आगे निकल चुका है. डोमिनिका ने कहा है कि बहुत ज्यादा नकदी अपने पास रखने की जरूरत नहीं है. हां, छोटे बाजारों और स्थानीय दुकानदारों के लिए थोड़े-बहुत पैसे साथ रखना ठीक रहता है.
मौसम के हिसाब से शालीन कपड़े पहनें
गर्मी को देखकर यह न सोचें कि आप कहीं भी कैसे भी कपड़े पहन सकते हैं. तापमान भले ही 40 डिग्री या उससे ज्यादा हो, लेकिन भारत की संस्कृति का सम्मान करते हुए हमेशा ऐसे कपड़े पहनें जो ज्यादा छोटे न हों और शालीन लगें.
धार्मिक स्थलों के नियमों का पूरा ध्यान रखें
किसी भी मंदिर, धार्मिक जगह या किसी के घर में जाने से पहले वहां के कायदे-कानून जरूर जान लें. कई जगहों पर अंदर जाने से पहले जूते बाहर उतारना या सिर ढकना जरूरी होता है. यह भी पढ़ें:अमेरिकी महिला को भारत में मिले ऐसे झटके, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं ये 5 मजेदार बातें
भारतीय सड़कों पर हमेशा चौकन्ने रहें
बाकी देशों की तरह भारत की सड़कों का ट्रैफिक नहीं चलता. डोमिनिका ने चेतावनी दी है कि वन-वे सड़कों पर भी हमेशा दोनों तरफ देखकर ही सड़क पार करें, क्योंकि यहां गाड़ियों का कोई भरोसा नहीं होता. यह भी पढ़ें:Viral: विदेश जाने का बना रहे हैं प्लान? पेरिस में रह रहे इस भारतीय की यह चेतावनी जरूर सुन लें!
यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय
अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. शुरुआत में वे भोपाल के 'पीपुल्स समाचार' अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के 'जानो दुनिया' (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई. अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं. अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे. अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.
Read More