वीवो ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y600i लॉन्च किया है, जिसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और IP69/IP68 रेटिंग जैसी खूबियां हैं।

Vivo Y600i स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने होम मार्केट चीन में Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y600i लॉन्च किया है। यह उसकी वाई-सीरीज का तीसरा फोन है। कंपनी इससे पहले दो Vivo Y600 Turbo और Y600 Pro लॉन्च कर चुका है। इन दोनों स्मार्टफोन में क्रमश: 9,020mAh और 10,200mAh की बैटरी थी। अब कंपनी ने जो लेटेस्ट Y600i स्मार्टफोन लॉन्च किया है उसमें भी बड़ी 8,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही वीवो का यह फोन ड्यूरेबल बिल्ड और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है।
Vivo Y600i स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Vivo Y600i स्मार्टफोन में 6.87-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1592 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 1,300 निट्स है, जो DC डिमिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह फोन सॉफ्टवेयर लेवल लो ब्लू-लाइट प्रोटेक्शन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
इस फोन को कंपनी ने 8,000mAh की बैटरी के साथ मार्केट में उतारा है। इसके साथ ही फोन में 44W तक वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। वीवो का कहना है कि इस फोन की बैटरी 1500 साइकल पूरा करने पर भी 80 प्रतिशत कैपेसिटी होल्ड रखेगी। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि एक बार फुल चार्ज होने जाने पर फोन 25 घंटे शॉर्ट वीडियो प्लेबैक और 16 घंटे तक नेविगेशन के लिए बैकअप दे सकता है।

वीवो का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6GB की LPDDR4X RAM और 256GB की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही रैम एक्सपेंशन फीचर से रैम को 12 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करता है। इस फोन में कई एआई फीचर्स मिलते हैं।
फोटोग्राफी की बात करें तो Y600i में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इस फोन में Bluetooth 5.1, डुअल-SIM 5G, USB Type-C और इंफ्रारेड ब्लास्टर भी दिया गया है। ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो फोन IP68 और IP69 रेटिंग और SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफाइड है।
Vivo Y600i की कीमत
Vivo Y600i को चीन में 1,999 Yuan (करीब 24,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन 6GB की रैम और 256GB की स्टोरेजे के साथ मार्केट में लाया गया है। यह फोन Stardust, Sky Blue और Midnight Black कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।