यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. 32,679 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में 76 हजार से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अगस्त और फिजिकल टेस्ट सितंबर में प्रस्तावित है.
X

सिपाही भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लखनऊ में सिपाही भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के कुल 32,679 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 8, 9 और 10 जून को परीक्षा आयोजित की गई थी.
इस परीक्षा में 28 लाख 80 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 76 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है. सफल अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक (upcons2025.com) के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं.
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं । लिखित…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) July 31, 2026
DV/PST और शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल
लिखित परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होना प्रस्तावित है. जो अभ्यर्थी DV/PST प्रक्रिया में सफल होंगे, उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितंबर महीने में आयोजित की जाएगी. बोर्ड ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी जारी की है.
सम्बंधित ख़बरें
यह भी पढ़ें: UP सिपाही भर्ती: AI कैमरे, थर्मल स्कैनिंग, जर्रे-जर्रे पर पुलिस... ऐसे शुरू होगी यूपी की सबसे बड़ी परीक्षा!
अंतिम चयन के बाद जारी होंगे अंक
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद ही अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक (Normalized Marks) प्रदर्शित किए जाएंगे. अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के जरिए अपने अंक देख सकेंगे, जिसकी प्रक्रिया की जानकारी यथासमय दे दी जाएगी. डिटेल्स के लिए uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
