Aug 11, 2026 08:41 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
vivo S2 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी, 50MP Sony कैमरा और 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी फोन खरीदने पर लॉन्च ऑफर्स दे रही है।

नए डिवाइस पर पहली सेल में ही खास ऑफर्स का फायदा मिल रहा है।
चाइनीज टेक कंपनी vivo ने अपने नए प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन vivo S2 की भारत में सेल शुरू कर दी है। फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसके साथ कई लॉन्च ऑफर्स भी पेश किए हैं, जिनमें इंस्टेंट कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, नो-कॉस्ट EMI और फ्री एक्सटेंडेड वारंटी जैसे फायदे शामिल हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
vivo S2 की कीमत और वेरिएंट
vivo S2 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये में आता है। फोन को Silk White, Sapphire Blue और Regal Bronze कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। यह vivo India e-store के अलावा Flipkart, Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
मिल रहे हैं कई लॉन्च ऑफर्स
कंपनी vivo S2 की खरीद पर ग्राहकों को कई ऑफर्स दे रही है। चुनिंदा बैंक कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक का फायदा लिया जा सकता है। इसके अलावा चुनिंदा पार्टनर्स के जरिए 15 महीने तक Zero Down Payment का विकल्प भी उपलब्ध है।
ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक V-Upgrade Exchange Bonus भी मिल सकता है। इसके साथ V-Shield स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन पर फ्लैट 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, जिसकी शुरुआती कीमत 960 रुपये बताई गई है। ऑफर के तहत 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है। यह खास वारंटी ऑफर 10 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक लागू है।
इसके अलावा Jio यूजर्स को 18 महीने के लिए 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और Google Gemini Pro के फायदे भी मिलेंगे।
6.83 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
vivo S2 में 6.83 इंच का 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 3000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में कंपनी ने प्रीमियम डिजाइन के साथ आइकॉनिक कैमरा मॉड्यूल दिया है। फोन का Sapphire Blue और Regal Bronze मॉडल 7.99mm मोटा है, जबकि Silk White वेरिएंट की मोटाई 8.10mm है। वजन क्रम से करीब 197 ग्राम और 199 ग्राम है।
50MP Sony कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
फोटोग्राफी के लिए vivo S2 में 50MP Sony मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन का फ्रंट और रियर दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। इसमें Dual View Video और AI Erase 2.0 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो कंटेंट क्रिएशन और फोटो एडिटिंग को बेहतर बनाने के लिए काम आते हैं।
Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर और 7050mAh बैटरी
परफॉर्मेंस के लिए vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक फोन ने AnTuTu Benchmark V11 में 9,70,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। फोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है, जिससे फोन को धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है। कंपनी ने फोन को Military-Grade Durability के साथ पेश किया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो vivo S2 Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें