Sep 02, 2026 01:58 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Vivo की T सीरीज का नया फोन लॉन्च हो गया है। यह फोन 7050mAh बैटरी, 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, AI फीचर्स और IP69 रेटिंग जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है। फोन की कीमत 35,000 रुपए से कम है:

Vivo T5 5G की एंट्री, 7050mAh बैटरी के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स
Vivo T5 5G Launched in India: Vivo ने अपने T-Series के नए स्मार्टफोन Vivo T5 5G को लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरीज़ का चिपसेट है। Vivo T5 5G की खास बात यह है कि इसमें 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग दे सकती है। लेकिन इसके बावजूद फोन की मोटाई 7.99mm रखी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। चलिए डिटेल में आपको बताते हैं Vivo T5 5G के फीचर्स और कीमत के बारे में सबकुछ:
Vivo T5 5G की कीमत
Vivo ने T5 5G को भारत में कई वेरिएंट में पेश किया है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 34,999 रुपए है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपए में आता है। इसके अलावा 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपए रखी गई है। टॉप मॉडल में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है, जिसकी कीमत 49,999 रुपए है।
Vivo T5 5G के कलर वैरिएंट और ऑफर्स
फोन को Royal Bronze और Silver Green कलर में खरीदा जा सकेगा। बैंक ऑफर की बात करें तो Axis Bank, SBI और HDFC Bank कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 4,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। Vivo T5 5G की बिक्री भारत में 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी। ग्राहक इसे Flipkart के अलावा Vivo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए भी खरीद सकेंगे।
Vivo T5 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Vivo T5 5G का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका डिस्प्ले है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। बैटरी के मामले में Vivo T5 5G काफी दमदार है। इसमें 7050mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग दे सकता है। फोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
सबसे खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 7.99mm है और वजन करीब 199 ग्राम है। परफॉर्मेंस के लिए Vivo T5 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। फोन में MediaTek NPU 850 भी दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo T5 5G के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा मिलता है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
Vivo T5 5G को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि फोन को धूल और पानी से सुरक्षा देने के लिए इसे मजबूत बनाया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo T5 5G OriginOS 6, जो Android 16 पर आधारित है, के साथ आता है। कंपनी ने फोन के लिए तीन OS अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। Vivo T5 5G में 5G और 4G LTE के साथ Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं। फोन में GPS, NavIC समेत कई नेविगेशन सिस्टम का सपोर्ट दिया गया है।