अक्टूबर महीने में कई फिल्में आईं, लेकिन कुछ ही फिल्में ऐसी रहीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में.
Written By : मोनिका गुप्ता | Updated at : 26 Oct 2026 06:56 PM (IST)

अक्टूबर रिलीज
Source : instagram
अक्टूबर में रिलीज हुई 'जेलर 2' और 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया. बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश हुई. हाई ऑक्टेन एक्शन से लेकर हिस्टोरिकल ड्रामा तक बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. आइए जानते हैं अक्टूबर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में.
'जेलर 2'
सैकनिल्क के मुताबिक, 'जेलर 2' ने 466.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने 398.70 करोड़ की नेट कमाई की. फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 243.50 करोड़ कमाए और दुनियाभर में 710.35 करोड़ कमाए. फिल्म ने 59.70 करोड़ की ओपनिंग की थी. फिल्म अभी थिएटर में लगी है और लगातार कमा रही है. ये फिल्म की कमाई के 11 दिन के आंकड़े हैं. फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हुई थी.
फिल्म को नेलसन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रजनीकांत, विद्या बालन, मिथुन, ऋतिक रोशन, मोहनलाल जैसे स्टार्स नजर आए हैं.
'दृश्यम 3'
अजय देवगन की फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 441.90 करोड़ कमाए. वहीं 368.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 130.50 करोड़ का बिजनेस किया और दुनियाभर में फिल्म ने 572.40 करोड़ का कलेक्शन किया.
बता दें कि फिल्म ने 52 करोड़ की ओपनिंग की थी. फिल्म ने पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 87.50 करोड़ की कमाई की. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 28.85 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया. फिल्म में अजय देवगन, तबु, श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता, कमलेश सावंत, सौरभ शुक्ला जैसे स्टार्स हैं.
'रणबाली'
फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज हुई. फिल्म को राहुल सांकृत्यान ने डायरेक्ट किया. फिल्म में विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं.
फिल्म ने 9.25 करोड़ से ओपनिंग की. फिल्म ने 61.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं 53 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 12.05 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दुनियाभर में 73.65 करोड़ की कमाई की.
बता दें कि तीनों फिल्मों अभी थिएटर में लगी हैं और लगातार कमाई कर रही हैं.

मोनिका गुप्ता, ABP LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
Published at : 26 Oct 2026 06:55 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola