Viral Video: '700 रुपए के मोमोज?' पहाड़ों में बैठी इस बच्ची की क्यूटनेस पर फिदा हुआ इंटरनेट

Published on 4 अग॰ 2026

Viral Video: '700 रुपए के मोमोज?' पहाड़ों में बैठी इस बच्ची की क्यूटनेस पर फिदा हुआ इंटरनेट

2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया ये क्यूट वीडियो Image Credit source: Instagram/@advika.bloom

Cute Pahadan Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारी पहाड़ी बच्ची का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. शॉल ओढ़े पहाड़ों में बैठी इस छोटी-सी बच्ची की मासूमियत और बातें लोगों का दिल जीत रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब इस बच्ची से पूछा जाता है कि मोमोज कैसे दिए? तो वह बेहद मासूमियत से जवाब देती है.

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में एक शख्स बच्ची से पूछता है, आप पहाड़ी हो? क्या करते हो यहां पर? बच्ची बड़े ही प्यारे अंदाज में सिर हिलाकर कहती है कि वह यहां मोमो बेचती है. जब उससे मोमोज की प्लेट का दाम पूछा जाता है, तो वह मुस्कुराते हुए कहती है- 700 रुपए.

इस पर शख्स मजाक में कहता है कि पहाड़ों में तो बहुत महंगाई है, आप बहुत महंगे मोमोज दे रहे हो. बच्ची मासूमियत से जवाब देती है, हमारे इधर मोमोज महंगे ही मिलते हैं. बच्ची के बोलने का तरीका लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि इतनी क्यूटनेस के लिए वे 700 रुपए क्या, उस पर 600 रुपए टैक्स भी देने को तैयार हैं.

क्या सच में मोमोज बेचती है ये बच्ची?

अगर आप भी इसे किसी मोमोज बेचने वाले की बेटी समझ रहे हैं, तो रुकिए! यह बच्ची कोई मोमोज नहीं बेचती. इसका नाम अद्विका है और यह एक किड कंटेंट क्रिएटर है. वीडियो में जो आवाजें सुनाई दे रही हैं, वे इसके मम्मी-पापा की हैं. यह वीडियो पूरी तरह से हंसी-मजाक में बनाया गया था, जिसे अद्विका के माता-पिता ही हैंडल करते हैं.

इंटरनेट पर मिला बेशुमार प्यार

इस वीडियो पर अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज और 9.5 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. वहीं 6,500 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, मोमोज बेचती हूं. साथ ही अद्विका के परिवार ने इस वीडियो को इतना प्यार देने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया है. यह भी पढ़ें: बेटी की बोल्ड सेल्फी पर इस पिता ने लिया ऐसा कूल बदला, इंटरनेट पर लोटपोट हुए लोग

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. शुरुआत में वे भोपाल के 'पीपुल्स समाचार' अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के 'जानो दुनिया' (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई. अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं. अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे. अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More

google button