Aug 28, 2026 03:40 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

किया भारतीय मार्केट में अपना दायरा बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि कंपनी 4 सितंबर, 2026 को अपनी नई धांसू 3-रो एसयूवी किआ सोरेंटो (Kia Sorento) को लॉन्च करने जा रही है।

किआ सोरेंटो फीचर्स पावरट्रेन कीमत डिटेल्स
केवल
₹40,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
दिग्गज कार निर्माता किया भारतीय मार्केट में अपना दायरा बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि कंपनी 4 सितंबर, 2026 को अपनी नई धांसू 3-रो एसयूवी किआ सोरेंटो (Kia Sorento) को लॉन्च करने जा रही है। किआ सेल्टॉस के ऊपर पोजिशन की जाने वाली यह एसयूवी भारत में कंपनी की सबसे प्रीमियम ICE कार होगी। खास बात यह है कि इस गाड़ी के जरिए किआ पहली बार भारतीय मार्केट में अपना पहला हाइब्रिड इंजन पेश करने जा रही है। कंपनी ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में इसका प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं किआ की इस कार के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
₹ 67.59 - 74.5 लाख
दमदार होगा एसयूवी का पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो नई सोरेंटो हाइब्रिड और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस में आएगी। इसके हाइब्रिड वर्जन में 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी पैक और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम भी दिया जाएगा। यह हाइब्रिड सेटअप करीब 227bhp की पावर और 349Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी तरफ, इसके डीजल मॉडल में 2.2-लीटर का दमदार टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा। इससे लंबी दूरी के सफर में बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलेगी।
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
डिजाइन के मामले में किआ सोरेंटो काफी मस्कुलर और प्रीमियम नजर आती है। इसकी लंबाई 4,815 मिमी और व्हीलबेस 2,815 मिमी है। यह इसे कैरेंस और सेल्टॉस से काफी बड़ा और बोल्ड लुक देता है। कार का एक्सटीरियर किआ की सिग्नेचर 'अपोजिट्स यूनाइटेड' डिजाइन भाषा पर बेस्ड है। इसमें एक बड़ा फ्रंट ग्रिल, वर्टिकल LED लाइटिंग, चौकोर बॉडीवर्क, प्रोनॉउंस्ड व्हील आर्च, फ्लश-स्टाइल डोर हैंडल्स और पीछे की तरफ वर्टिकल टेल-लैम्प्स दिए गए हैं।
इंटीरियर है काफी आलीशान
कार का इंटीरियर काफी लग्जरी और मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके डैशबोर्ड पर दो 12.3-इंच की बड़ी डुअल-स्क्रीन दी गई हैं। केबिन में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट और सेकंड-रो सीट्स, पावर्ड सीट एडजस्टमेंट, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम बोस (Bose) ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, भारत में पहली बार किआ का नया AI असिस्टेंट और कनेक्टेड कार टेक भी इसमें देखने को मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा, कई एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
भारत में ही मैन्युफैक्चर होने के कारण किआ सोरेंटो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 35 लाख रुपये रहने की उम्मीद है। इस आक्रामक कीमत के साथ यह कार प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में सीधे तौर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडिएक, जीप मेरिडियन, एमजी मेजेस्टर और फॉक्सवैगन टायरोन जैसी स्थापित गाड़ियों को जोरदार टक्कर देगी। पेट्रोल-हाइब्रिड और डीजल का दमदार कॉम्बिनेशन, लग्जरी फीचर्स और किफायती लोकल प्रोडक्शन के दम पर नई किआ सोरेंटो भारतीय मार्केट में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।
