गुरुग्राम3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रिश्वत मामले में ACB टीम द्वारा गिरफ्तार की गई जीएसटी अधिकारी।
हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की गुरुग्राम यूनिट ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग की महिला इंस्पेक्टर श्रुति रानी को ₹7,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्पेक्टर पर एक कारोबारी से जीएसटी नंबर जारी करने के एवज में अवैध राशि मांगने का आरोप है।
ACB के अनुसार, एक स्थानीय व्यवसायी ने अपनी फर्म के लिए नए जीएसटी नंबर हेतु आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद संबंधित क्षेत्र की जीएसटी इंस्पेक्टर श्रुति रानी कथित तौर पर जानबूझकर फाइल को रोके हुए थीं। शिकायतकर्ता ने जब उनसे संपर्क किया तो इंस्पेक्टर ने जीएसटी पंजीकरण सर्टिफिकेट जारी करने और वेरिफिकेशन रिपोर्ट को मंजूरी देने के बदले ₹7,000 रिश्वत की मांग की।
शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, जिसके बाद उसने मामले की लिखित शिकायत एसीबी को सौंप दी। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसीबी के उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गुरुग्राम एसीबी कार्यालय।
प्लानिंग के तहत रंगे हाथों पकड़ी अधिकारी
प्लानिंग के तहत एसीबी टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को केमिकल लगे हुए नोट देकर इंस्पेक्टर श्रुति रानी के पास भेजा गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने इंस्पेक्टर को रिश्वत के ₹7,000 सौंपे और इशारा किया, घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने तुरंत धावा बोल दिया।
टीम ने आरोपी महिला इंस्पेक्टर को रंगे हाथों दबोच लिया। जब इंस्पेक्टर के हाथ धुलवाए गए, तो केमिकल के कारण पानी का रंग गुलाबी हो गया, जो रिश्वत लेने का पुख्ता वैज्ञानिक सबूत माना जाता है। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली है।
अधिकारी गिरफ्तार, एसीबी थाने में FIR
रेड के बाद, आरोपी जीएसटी इंस्पेक्टर श्रुति रानी को हिरासत में लेकर एसीबी थाने लाया गया। ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी एसीबी
एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस सिंडिकेट में विभाग के कुछ अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल हैं। विभाग में लंबित पड़े अन्य जीएसटी आवेदनों की फाइलों की भी स्क्रूटनी की जा सकती है।
.
खबरें और भी हैं...
गुरुग्राम में महामंडलेश्वर ने शुरू किया ‘घर वापसी’ अभियान: भारती बोले- युवाओं को नशे से बचाना सबसे बड़ी राष्ट्र सेवा; एक मंच पर आए संत-नेता
0:41- कॉपी लिंक
शेयर
हरियाणा में बिजली संकट: 50 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, 17 जिलों में ब्लैकआउट की स्थिति; गुरुग्राम में 50 हजार घरों की बत्ती गुल
0:44- कॉपी लिंक
शेयर
मानेसर में GRAP-1 लागू करने की तैयारी: 9 नई एंटी स्मॉग गन से होगा पानी का छिड़काव; कूड़ा जलाने पर होगी कार्रवाई

- कॉपी लिंक
शेयर
गुरुग्राम में भीमसेना प्रमुख को जान से मारने की धमकी: सतपाल बोले-टाइगर श्राफ पर हमले का विरोध किया, पुलिस ने कहा-अभी शिकायत नहीं मिली
- कॉपी लिंक
शेयर