7.8% की ग्रोथ ने देश का जोश बढ़ाया... SRCC के शताब्दी समारोह में बोले PM मोदी

Published on 5 सित॰ 2026

7.8% की ग्रोथ ने देश का जोश बढ़ाया... SRCC के शताब्दी समारोह में बोले PM मोदी

SRCC के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी का संबोधन.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के लिए ऐतिहासिक है… मैं आप सभी को SRCC के इस समारोह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं. जब कोई संस्थान 100 वर्ष का होता है तो वह उपलब्धियों और प्रेरणाओं का महासागर हो जाता है. 100 वर्ष की इस यात्रा में SRCC ने पीढ़ियों को उज्जवल भविष्य से जोड़ा है. इसकी यात्रा दरियागंज के एक छोटे से स्थान से शुरू हुई थी और अब यह एक विशाल वृक्ष बन चुका है जिसने कई पीढ़ियों को छाव दी है. SRCC के लोगों ने हर क्षेत्र में धूम मचायी है. धुरंधर नहीं हो, लेकिन धूम तो मचाई है.

पीएम मोदी ने इससे पहले 6 फरवरी, 2013 में SRCC कॉलेज में छात्रों को संबोधित किया था, उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे. साढ़े 13 साल के बाद फिर वे युवाओं से मुखातिब हुए. पीएम मोदी ने उस भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय लोगों ने उम्मीद की थी कि वह सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा देंगे, लेकिन उन्होंने इस मंच का उपयोग नहीं किया. उन्होंने कहा कि मैंने विजन रखा. सकारात्मक बातें रखीं.

उन्होंने पानी से भरे आधे ग्लास का उदाहरण देते हुए कहा कि यह वह समय था, जब निराशा से भरा हुआ था. उस समय कहा था कि मैं ग्लास को भरा देखता हूं. आधा पानी से और आधा हवा से. उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि 2013 के कालखंड के हेडलाइन को देखें.

आज आतंकवाद फैलाने वाले पस्त हैं… बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि उस समय आतंकी बेलगाम थे और पाकिस्तान बेकाबू था. उस समय निराशा और हताशा के अलावा कुछ भी नहीं था. आज आतंकवाद फैलाने वाले पस्त पड़े हैं. पाकिस्तान कोई नाकाम हरकत करता है तो भारत की सेनाएं घर में घुसकर मारती है. जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तर पूर्व तक शांति बढ़ी है.

एक गैंग है, मैं जो बोल रहा हूं, उसके छोटे छोटे टुकड़े करके मेरे खाते में डाल देगी।

मैं पहले से आगाह करता हूं, मैं जो बातें बोल रहा हूं, वो 2013 के उस कालखंड में मीडिया में छाया रहता था। जैसे….

LOC पर भारतीय सैनिकों की हत्या, वर्ल्ड बैंक ने GDP ग्रोथ रेट का अनुमान घटाया, करंट pic.twitter.com/PlSCwmeay0

— BJP (@BJP4India) September 5, 2026

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की कमर तोड़ दी गयी है. जो दुनिया भारत को लेकर चिंतित थी और भारत की चर्चा कर रही है. पीएम मोदी ने कहा कि7.8 परसेंट की तिमाही ग्रोथ ने देश का कॉन्फिडेंस बढ़ाया है. जो लोग भारत को ‘फ्रैजाइल फाइव’ में धकेलने के लिए बदनाम हुए, उन्हें ये आंकड़े पचाने में मुश्किल हो रही है.”

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भारत को ‘फ्रैजाइल फाइव’ में से एक कह रही थी. आज दुनिया देख रही है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी इकॉनमी बन रहा है. पिछले हफ्ते ही भारत की इकॉनमी को लेकर कई पॉजिटिव डेवलपमेंट हुए हैं. 7.8 परसेंट की तिमाही ग्रोथ ने देश का कॉन्फिडेंस बढ़ाया है

सच के हुंकार के आगे झूठ नहीं टिक पाएगी… बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ये मोदी हैं. वो ‘माई-बाप’ कल्चर को सपोर्ट करने वालों के सामने चट्टान की तरह खड़े रहते हैं. मुझमें हिम्मत है, इसीलिए मैं आपको उस दिन कही बात याद दिला रहा हूं. मैं अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आपके सामने आया हूं. 2013 में इसी प्रोग्राम में, जब मैंने कहा था कि हमें “मेड इन इंडिया” की तरफ काम करने की जरूरत है, तो उस समय के इकोसिस्टम के लोग इसे समझ ही नहीं पाए थे. उन्हें लगता था कि उस निराशा के दौर में मेड इन इंडिया नामुमकिन है और जो लोग उस सोच के साथ पले-बढ़े हैं, वे आज भी मेड इन इंडिया का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन आज आप मेक इन इंडिया की ब्रांड वैल्यू देख सकते हैं.

कैंपस के बाहर आपको दो तरीके के लोग मिलेंगे… एक वो लोग जो सकारात्मक तरीके से समाज की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति में बदलते हैं।

दूसरी प्रजाति उन लोगों की है, जो कोई भी काम शुरू होने पर नाराज फूफा बन जाते हैं। उनका फेवरिट काम होता है हर काम का विरोध करना। उनका एक ही डायलॉग होता pic.twitter.com/PilKFvcyBm

— BJP (@BJP4India) September 5, 2026

उन्होंने कहा कि कुछ लोग हर काम का विरोध करते हैं.कुछ लोग नाराज फूफा बन जाते हैं और उनका फेवरिट काम होता है. विरोध करना. इनकी क्या जरूरत है? उन्होंने कहा कि जब दुनिया का सबसे बड़ा स्टैच्यु बना रहे थे, तो फूफा जी बोले इसकी जरूरत क्या है? भारत ने ऐसे फुफाओं को जवाब दिया. जो देश के लिए जरूरी है, उसे करने से भारत को कोई नहीं रोक सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत एक अलग मिजाज के साथ आगे बढ़ रहा है. पहले जो काम दशकों में होता था. वह अब कुछ वर्षों में हो रहा है.

दिमागी नक्सल का जनता हिसाब करेगी…बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि लाल किले से एक होम्योपैथी की गोली दी थी, दिमागी नक्सल… ये दिमागी नक्सल होम्योपैथी का इलाज बीमारी बढ़ा देता था. जैसे ही दिमागी नक्सल की गोली दी, सारे दिमागी नक्सल निकलकर बाहर आने लगे. अब जनता उसका असली रंग देख रही है.

उन्होंने कहा कि पहले भारत की सेनाओं के लिए ज्यादातर चीजें बाहर से खरीदी जाती थी. मैंने देश की सेनाओं के साथ मिलकर प्लान बनाया, चीजों की लिस्ट बनाई और भारतीय कंपनियों को कहा ये सब बनाओ.

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग ऑल टाइम हाई पर है. आज भारत करीब दो लाख करोड़ रुपये का रक्षा उत्पादन कर रहा है. 2013-14 में हम 600-700 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात करते थे, आज ये आंकड़ा करीब 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

उन्होंने कहा कि भारत का अपना स्पेस स्टेशन होगा और वो दिन भी आप देखेंगे. जब भारत एक दिन ऐसे ओलंपिक्स का आयोजन करेगा कि दुनिया देखती रह जाएगी. ये सिर्फ बातें नहीं हैं, ये संकल्प है, और इन संकल्पों को सिद्धि में बदलने के लिए देश में काम हो रहा है.

ये भी पढ़ें- DU का SRCC क्यों माना जाता है खास? PM मोदी आज इसी कॉलेज में छात्रों संग करेंगे संवाद

अजय विद्यार्थी

अजय विद्यार्थी

कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन. प्रभात खबर में बतौर सीनियर न्यूज़ एडिटर काम किया. ग्राउंड रिपोर्टिंग और एडिटिंग में करीब 20 सालों से ज्यादा का अनुभव. राजस्थान पत्रिका में चीफ रिपोर्टर रहने के दौरान कई ऐसी स्टोरी की, जिन्हें सराहा गया.

Read More

google button