अर्टिगा को छोड़ इस 7-सीटर के पीछे पड़े लोग, 356% की YoY ग्रोथ मिली; 26Km के माइलेज से मिला बूस्ट!

Published on 11 अग॰ 2026

Aug 11, 2026 10:59 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

रुमियन को अर्टिगा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यानी डिजाइन से फीचर्स और इंजन तक लगभग दोनों में एक जैसी खूबियां हैं। एक मजेदार अंदाज में कहा जाए तो दोनों की कुंडलियों के 36 में से 33 गुण तो मिल ही जाएंगे। अब चौंकाने वाली बात ये है कि अर्टिगा देश की नंबर-1 7-सीटर कार है।

Toyota Rumion Dominate Maruti Ertiga YoY Growth In July 2026

अर्टिगा से इस मामले में बहुत आगे निकल गई ये 7-सीटर

Toyota Rumion

केवल

₹12,500/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

टोयोटा रुमियन के लिए जुलाई सेल्स से अच्छी खबर आई है। दरअसल, इस 7-सीटर कार को साल-दर-साल के आधार पर 356% की ग्रोथ मिली। हालांकि, ये ग्रोथ उस वक्त ज्यादा बड़ी हो जाती है जब इसकी तुलना मारुति सुजुकी अर्टिगा से की जाती है। दरअसल, रुमियन को अर्टिगा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यानी डिजाइन से फीचर्स और इंजन तक लगभग दोनों में एक जैसी खूबियां हैं। एक मजेदार अंदाज में कहा जाए तो दोनों की कुंडलियों के 36 में से 33 गुण तो मिल ही जाएंगे। अब चौंकाने वाली बात ये है कि अर्टिगा देश की नंबर-1 7-सीटर कार है। जबकि इसे साल-दर-साल के आधार पर 30% की ग्रोथ मिली।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Honda Amaze

₹ 7.48 - 10 लाख

Honda City

₹ 12 - 20.99 लाख

Volkswagen Taigun

₹ 11 - 19.3 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

जब बात दोनों के सेल्स आंकड़ों को देखते हैं तब दोनों के बीच बड़ी अंतर नजर आता है। जुलाई में अर्टिगा की 21,606 यूनिट बिकीं। जबकि, रुमियन की महज 2,632 यूनिट बिकीं। यानी दोनों के बीच 8 गुना से ज्यादा अंतर रहा। अब दोनों की साल-दर-साल की ग्रोथ को देखा जाए तो रुमियन को 356% की ग्रोथ और अर्टिगा को 30% की ग्रोथ मिली। यानी दोनों की YoY ग्रोथ में 11 गुना का अंतर रहा। बता दें कि अर्टिगा और रुमियन दोनों ही CNG ऑप्शन में भी मिलती हैं। वहीं, ये कमर्शियल सेगमेंट में ज्यादा मजबूत हैं।

Toyota Rumion

Maruti Suzuki Ertiga

Toyota Belta

Toyota Supra

Toyota Hilux

मारुति अर्टिगा Vs टोयोटा रुमियन
सेल्स जुलाई 2026
मॉडलअर्टिगारुमियन
जुलाई 202621,6062,632
जुलाई 202516,604576
ग्रोथ % YoY30.10%356.90%

रुमियन का इंजन और फीचर्स

रुमियन में 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर पेट्रोल-CNG इंजन ऑप्शन देखने को मिलता है। इसका पहला इंजन पावरट्रेन 102bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर के साथ आता है। वहीं, CNG पावरट्रेन में 87bhp की पावर और 121.5Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है। इसका 1.5-लीटर NA पेट्रोल मोटर 20.51kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है, जबकि CNG वैरिएंट 26.11km/kg का माइलेज देने में सक्षम है।

इसके फीचर्स की बात करें तो टोयोटा रुमियन वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ऑडियो और कॉलिंग के लिए स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सेकेंड रो पर लगे एसी वेंट और टोयोटा आई-कनेक्ट से लैस है। इसमें 55 से अधिक फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सेकेंड रो के लिए आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर मिलता है।

रुमियन का रियल-वर्ल्ड माइलेज टेस्ट
कारवाले की रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन को शहर और हाईवे दोनों पर चलाकर टेस्ट किया। इसके मुताबिक कार का सिटी माइलेज 14 किमी./लीटर रहा। वहीं, हाईवे का माइलेज 19 किमी./लीटर का रहा। कुल औसत माइलेज की बात करें तो यह कंपनी के दावे से थोड़ा कम रहा, लेकिन 7-सीटर ऑटोमैटिक एमपीवी के हिसाब से आंकड़ा संतोषजनक कहा जा सकता है। इसकी कुल औसत माइलेज 16.55 किमी./लीटर रही।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें