Tarot Weekly Horoscope (21-27 Sep): पितृपक्ष अगले सप्ताह से शुरू, जानें किन राशियों के लिए शुभ अगले 7 दिन

Published on 20 सित॰ 2026

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए व्यावसायिक परिस्थितियों में स्थिरता आने के संकेत हैं. इससे प्रतिष्ठा और वित्तीय सुरक्षा दोबारा मजबूत हो सकती है. किसी पुराने विवाद को बातचीत और मध्यस्थता के जरिए सुलझाने का मौका मिलेगा. जिम्मेदारियों को बांटकर काम करने से बेहतर तालमेल बनाया जा सकता है. किसी बड़े बदलाव से पहले सभी संसाधनों और विचारों को संतुलित करना जरूरी होगा.

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन
आज का उपाय: पुराने विवादों को शांतिपूर्ण बातचीत से सुलझाने और जिम्मेदारियों को मिल-बांटकर निभाने पर ध्यान दें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के सामने कोई सुनहरा व्यावसायिक अवसर आ सकता है. यह मौका आपको सफलता की ओर ले जा सकता है. मुश्किल समय में सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे और अपनी निष्ठा साबित करेंगे. मित्रों और सहयोगियों को लेकर अपने अंतर्मन की आवाज पर भरोसा करना बेहतर रहेगा. निजी जीवन में आनंद और सुख का अनुभव हो सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लोटस पिंक
आज का उपाय: सहयोगियों की मदद को महत्व दें और पारिवारिक रिश्तों में प्रेम और विश्वास बनाए रखें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए अतीत के अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर आपके काम करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. इससे व्यावसायिक संबंधों में भी सुधार आने की संभावना है. कारोबार या कामकाज की समस्याओं को हल करने के लिए संतुलित नजरिया जरूरी होगा. पुरानी आदतों या लतों को छोड़ने के लिए समय अनुकूल रह सकता है.

शुभ अंक: 12
शुभ रंग: प्योर वाइट
आज का उपाय: पुराने अनुभवों से सीख लें और अपनी भावनाओं को स्पष्ट लेकिन संतुलित तरीके से व्यक्त करें.

कर्क राशि
कर्क राशि वाले अपने विचारों को खुलकर और स्पष्टता के साथ सामने रखेंगे. लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ऊर्जा बनी रहेगी. हालांकि, एक साथ बहुत कुछ करने के बजाय कदम-दर-कदम आगे बढ़ना बेहतर होगा. आपका सहज व्यवहार आसपास का माहौल अच्छा बनाएगा. परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं, इसलिए समय पर निर्णय लेना जरूरी होगा.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाइलेक
आज का उपाय: एक समय में एक लक्ष्य पर ध्यान दें और बदलती परिस्थितियों में शांत रहकर निर्णय लें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के सामने कोई नया अवसर आ सकता है, जो सोच और अनुभव के दायरे को बढ़ाएगा. अचानक होने वाली घटनाओं, मेहमानों के आने, यात्राओं और महत्वपूर्ण बातचीत के योग बनेंगे. हालांकि, अनजान लोगों और जोखिम वाले निवेश से सावधान रहना होगा. साहस और उत्साह के साथ व्यक्तिगत और व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे.

शुभ अंक: 21
शुभ रंग: पीकॉक ग्रीन
आज का उपाय: नए अवसरों का लाभ उठाएं, लेकिन जोखिम वाले निवेश और अविश्वसनीय लोगों से दूरी बनाए रखें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में किसी खास लेकिन कम अवधि वाले दायित्व में सफलता मिल सकती है. स्पष्ट सोच और सही नजरिया आपको प्रसिद्धि दिला सकता है. अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए व्यावहारिक और तार्किक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी होगा. बदलती परिस्थितियों के बावजूद अपनी प्रतिष्ठा, प्रभाव और महत्वपूर्ण पद को बनाए रखने में सफल हो सकते हैं.

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: स्काई ब्लू
आज का उपाय: संपत्ति और व्यापार से जुड़े फैसले व्यावहारिक सोच के साथ लें और भावनाओं को निर्णयों पर हावी न होने दें.

तुला राशि
तुला राशि वालों को अपने प्रयासों में निरंतरता और दृढ़ता बनाए रखनी होगी. आलस्य और काम में ढिलाई से बचना आपके हित में रहेगा. मन में चल रहे विचारों और मूड में बदलाव के कारण रिश्तों को लेकर कुछ असमंजस हो सकता है. किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले अपने अंतर्मन की बात सुनें. परिस्थितियों और रिश्तों का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण भ्रम बढ़ा सकता है.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सॉफ्ट पिंक
आज का उपाय: योग के जरिए मन को शांत रखें और रिश्तों से जुड़े फैसलों में जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले मित्रों के प्रति उदार और सहयोगी रहेंगे. आपके किसी करीबी युवा या बेटी के जीवन में रिश्तों से जुड़ा कोई स्वतंत्र निर्णय सामने आ सकता है. परिवार में रिश्तों को मजबूत करने के लिए माता-पिता या बच्चों के साथ समय बिताना जरूरी रहेगा. कोई नया रचनात्मक अवसर आपको अपने मौलिक विचार खुलकर सामने रखने का मौका देगा.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: रेनबो पेस्टल
आज का उपाय: परिवार के साथ समय बिताएं और रचनात्मक काम में अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करें.

धनु राशि
धनु राशि वालों को अपने विचारों, भावनाओं और भविष्य की योजनाओं को हर किसी के सामने साझा करने से बचना चाहिए. ईर्ष्यालु या नकारात्मक सोच वाले लोग आपके रास्ते में परेशानी पैदा कर सकते हैं. रिश्तों में समझदारी बनाए रखें. पैसों के लेनदेन में सावधानी जरूरी होगी. लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेने की बात कही गई है.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: चेरी रेड
आज का उपाय: निजी योजनाओं को सीमित लोगों तक रखें और धन के लेनदेन में सावधानी बरतें.

मकर राशि
मकर राशि वाले दिनभर व्यक्तिगत और व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं. सुखद यात्रा के योग बनेंगे. बच्चों को आपके मार्गदर्शन और प्यार भरे समय की जरूरत होगी. किसी क्रोधी या चंचल स्वभाव वाली महिला से दूरी रखना आपके लिए बेहतर रहेगा. आलस्य के कारण अपनी सेहत से जुड़ी दिनचर्या को नजरअंदाज न करें. लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या में राहत मिलने की संभावना है.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: ग्रीन
आज का उपाय: बच्चों के साथ समय बिताएं और स्वास्थ्य से जुड़ी अपनी नियमित दिनचर्या को बनाए रखें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले घर और कार्यक्षेत्र की नए सिरे से सजावट या व्यवस्था कर सकते हैं. विदेश से शुभ समाचार या किसी अतिथि के आने की संभावना है. सड़क मार्ग से होने वाली यात्रा आनंददायक रह सकती है. नई परिस्थितियों में आपका व्यक्तित्व और निखर सकता है. पुरानी कुंठाओं और भावनात्मक बंधनों से बाहर निकलने का अवसर मिलेगा.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: यलो
आज का उपाय: बड़े निवेश से बचें और महत्वपूर्ण फैसलों में अपनी सूझबूझ के साथ अंतर्मन की बात पर ध्यान दें.

मीन राशि
मीन राशि वालों को बीती बातों या भविष्य की चिंता में उलझने के बजाय वर्तमान पर ध्यान देना चाहिए. जीवन में संतुलन और स्थिरता आने से पहले कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. लंबी अवधि की योजनाओं पर विचार करते समय वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखना बेहतर होगा. अवास्तविक लक्ष्यों का मोह छोड़कर व्यावहारिक सोच अपनाएं. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा.

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: डीप रेड
आज का उपाय: वर्तमान पर ध्यान दें, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं और व्यावहारिक लक्ष्यों पर फोकस करें.

---- समाप्त ----