वनप्लस ने भारत में अपना नया OnePlus N6 Lite 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 120Hz डिस्प्ले और 7,000mAh की दमदार बैटरी है।

भारत में लॉन्च हुआ OnePlus N6 Lite 4G
HighLights
OnePlus N6 Lite 4G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च।
7,000mAh बैटरी और 120Hz HD+ डिस्प्ले शामिल।
Unisoc चिपसेट, 13MP कैमरा, IP64 रेटिंग के साथ।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus N6 Lite 4G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। OnePlus के इस लेटेस्ट फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में Unisoc चिपसेट, 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गई है। OnePlus N6 Lite 4G स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 7,000mAh की बैटरी और 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वनप्लस ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन और 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है।
OnePlus N6 Lite 4G की कीमत
OnePlus N6 Lite 4G स्मार्टफोन को भारत में 4जीबी की रैम और 64 जीबी की स्टोरेज के साथ 16,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन को Midnight Hype और Neo Green कलर में खरीदा जा सकता है।
OnePlus N6 Lite 4G की खूबियां

OnePlus N6 Lite 4G स्मार्टफोन को 6.75-इंच HD+ (1,570 x 720 पिक्सल) LCD पैनल के साथ लॉन्च किया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 900 निट्स की है। OnePlus N6 Lite स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फोन को 4GB की रैम और वर्चुअल रैम 8GB तक और 64GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन में 13,700 sq mm हीट डिस्पेंशन एरिया दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 Lite 4G स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरे का अपर्चर f/2.2 और यह ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है।
कनेक्विटी के लिए इस फोन में 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और Beidou, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी ने फोन में सिंगल मल्टी मैग्नेट स्पीकर दिया है। OnePlus N6 Lite 4G में 7,000mAh की बैटरी और 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 5W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बैटरी के बारे में दावा जा रहा है कि सिंगल चार्ज में यह 49.7 घंटे का बैकअप ऑफर करता है।