एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़ऑटोफुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
भारत में लॉन्च होने के बाद Volvo EX90 का मुकाबला BMW iX, Mercedes-Benz EQS SUV से हो सकता है. वहीं ES90 का मुकाबला BMW i5 और Mercedes-Benz EQS जैसी इलेक्ट्रिक सेडान से होने की उम्मीद है.
Written By : क़मरजहां | Updated at : 22 Aug 2026 01:29 PM (IST)

कितनी खास हैं ये इलेक्ट्रिक कारें?
Source : Volvo EX90
स्वीडन की मशहूर लग्जरी कार कंपनी Volvo भारतीय बाजार में अपनी दो नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कारें पेश करने जा रही है. कंपनी के मुताबिक, Volvo EX90 इलेक्ट्रिक SUV और Volvo ES90 इलेक्ट्रिक सेडान को भारत में 12 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा. खास बात ये है कि दोनों कारें प्रीमियम सेगमेंट में आएंगी और इनमें लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी, शानदार केबिन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे.
कैसी हैं ये गाड़ियां?
- Volvo EX90 कंपनी की पॉपुलर XC90 SUV का इलेक्ट्रिक विकल्प है. डिजाइन के मामले में इसमें Volvo की पहचान साफ दिखाई देती है, लेकिन इसे पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार के हिसाब से नया रूप दिया गया है. कार के आगे पारंपरिक इंजन वाली ग्रिल की जगह बंद डिजाइन दिया गया है. इसके अलावा इसमें Volvo की पहचान वाली Thor’s Hammer स्टाइल की LED हेडलाइट्स मिलती हैं. विंडस्क्रीन के ऊपर सेंसर और रडार का सेटअप भी दिया गया है, जो कार के एडवांस ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम के लिए काम करता है.

- EX90 का केबिन भी काफी प्रीमियम रखा गया है. इसमें 14.5 इंच की बड़ी वर्टिकल टचस्क्रीन दी गई है, जो Google-बेस्ड सिस्टम पर काम करती है. इसके जरिए नेविगेशन, मनोरंजन और कार के कई जरूरी फंक्शन को कंट्रोल किया जा सकता है. SUV के ग्लोबल वर्जन में 7-सीटर लेआउट भी उपलब्ध है, जिससे यह बड़े परिवारों के लिए भी उपयोगी बनती है.
- बैटरी और रेंज की बात करें तो EX90 को अलग-अलग बैटरी और मोटर कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया जाता है. इसमें 92 kWh और 106 kWh बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. 106 kWh बैटरी वाले डुअल-मोटर वर्जन की दावा की गई रेंज लगभग 608 किलोमीटर तक है, जबकि अलग कॉन्फिगरेशन के मुताबिक आंकड़े बदल सकते हैं. भारत में कंपनी कौन सा वेरिएंट और किस स्पेसिफिकेशन के साथ उतारेगी, इसकी पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी.
Volvo ES90 की खासियत
- दूसरी कार Volvo ES90 है. इसे कंपनी की S90 सेडान के इलेक्ट्रिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा सकता है. S90 के भारत से बाहर होने के बाद ES90 के जरिए Volvo एक बार फिर प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी कर रही है. इसका डिजाइन EX90 से काफी मिलता-जुलता है और इसमें भी बंद फ्रंट ग्रिल, Thor’s Hammer स्टाइल की LED लाइट्स और आधुनिक Volvo डिजाइन देखने को मिलता है.
- ES90 एक 5-सीटर लग्जरी सेडान है. इसमें पीछे यात्रियों के लिए स्पेस के साथ बड़ा बूट स्पेस दिया गया है. इसके अलावा आगे एक छोटा फ्रंक यानी फ्रंट स्टोरेज स्पेस भी मिलता है. कार का डिजाइन एयरोडायनामिक रखा गया है, जिसका फायदा इसकी इलेक्ट्रिक रेंज में भी देखने को मिलता है.
कितने किलोमीटर है रेंज?
- Volvo ES90 की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी ड्राइविंग रेंज है. ग्लोबल स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, 92 kWh बैटरी वाला वर्जन लगभग 664 किलोमीटर तक की दावा की गई WLTP रेंज दे सकता है. वहीं 106 kWh बैटरी वाले वर्जन की रेंज 696 किलोमीटर तक बताई गई है. यानी पूरी तरह चार्ज होने के बाद सही कंडीशन में यह कार लगभग 700 किलोमीटर के करीब दूरी तय कर सकती है. हालांकि भारत में मिलने वाले मॉडल की आधिकारिक रेंज कंपनी लॉन्च के समय ही स्पष्ट करेगी.

- Volvo ने EX90 और ES90 को सिर्फ लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर नहीं, बल्कि लग्जरी और टेक्नोलॉजी से भरपूर मॉडल के रूप में तैयार किया है. दोनों कारों में 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल की, 5G कनेक्टिविटी, OTA यानी Over-the-Air सॉफ्टवेयर अपडेट और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा पैनोरमिक ग्लास रूफ, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड सीट्स, ऑटो पार्क और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं.
- Volvo अपनी कारों की सेफ्टी के लिए दुनिया भर में जानी जाती है. EX90 और ES90 में भी कंपनी ने इस ओर खास ध्यान दिया है. दोनों मॉडल मॉडर्न सेंसर और एडवांस ड्राइवर-असिस्टेंस तकनीक से लैस हैं. EX90 में कंपनी ने Level-3 ADAS से जुड़े सेंसर और सिस्टम दिए हैं. नई EX90 में 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर और ज्यादा कंप्यूटिंग पावर जैसे अपग्रेड भी किए गए हैं, जिससे चार्जिंग, सुरक्षा और ड्राइवर-सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद मिलती है.
- भारत में लॉन्च होने के बाद Volvo EX90 का मुकाबला BMW iX, Mercedes-Benz EQS SUV और अन्य प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से हो सकता है. वहीं ES90 का मुकाबला BMW i5 और Mercedes-Benz EQS जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान से होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें:-
हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है.
Read More
Published at : 22 Aug 2026 12:53 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
वीडियोज




