6000 mAh बैटरी के साथ आएगा Redmi का सस्ता 5G स्मार्टफोन, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 50MP कैमरा भी - redmi 17c 5g india launch soon spoted on bis listing and expected specs and features

Published on 23 जुल॰ 2026

Redmi 17C 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है, जिसे BIS और NBTC वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। ...और पढ़ें

Redmi 17C 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च

Redmi 17C 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च

HighLights

  1. Redmi 17C 5G BIS और NBTC पर लिस्ट हुआ।

  2. MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ आएगा।

  3. 6000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा मिलेगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi 17C 5G स्मार्टफोन जल्द इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकता है। शाओमी के सब ब्रांड रेडमी का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 15C 5G को रिप्लेस करेगा। Redmi 17C 5G स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) की वेबसाइट में स्पॉट किया गया है। इसके साथ ही इस फोन को थाईलेंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकॉम्यूनिकेशन कमिशन (NBTC) की साइट में भी स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि Redmi 17C 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ लॉन्च हो सकता है।

Redmi 17C 5G स्मार्टफोन लिस्टिंग

Redmi 17C 5G स्मार्टफोन को NBTC की वेबसाइट में मॉडल नंबर 2607FRNEAG और सर्टिफिकेशन नंबर B38499-26 पर लिस्ट किया गया है। Gadgets360 के मुताबिक, मॉडल नंबर में G कैरेक्टर इस फोन के ग्लोबल मॉडल को बताता है। इसके साथ ही 2607 से अनुमान लाया जा रहा है कि रेडमी का यह फोन जुलाई 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

NBTC की लिस्टिंग से पता चलता है कि इस फोन में GSM, WCDMA, LTE और NR कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलेंगे। इसके साथ ही रेडमी का यह फोन चीन में मैन्युफैक्चर होगा 91Mobiles ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि Redmi 17C 5G स्मार्टफोन को BIS की वेबसाइट में मॉडल नंबर - 2607FRNEAI के साथ स्पॉट किया गया है। बीआईएस की लिस्टिंग में इस अपकमिंग फोन के हार्डवेयर को लेकर कुछ भी डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं।

Geekbench लिस्टिंग से पता चलता है कि Redmi 17C 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 4GB की रैम होगी। गीकबैंच में इस फोन ने सिंगल कोर में 729 और मल्टी-कोर में 1,692 स्कोर हासिल किया है।

Redmi 17C 5G के बारे में चर्चा है कि फोन में 6.9-इंच का HD LCD पैनल और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट और 6000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।