Maharashtra: पुलिस अधीक्षक अश्विनी सानप ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से 600 से अधिक आपत्तिजनक वीडियोज बरामद किए हैं.
Maharashtra: पुलिस अधीक्षक अश्विनी सानप ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से 600 से अधिक आपत्तिजनक वीडियोज बरामद किए हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/3iAeIKoeLFqTNZLTH2GV.jpg)
Police (File)
महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. पुलिस ने नाबालिग बच्चों और युवक का यौन शोषण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी यौन शोषण करते वक्त अश्लील वीडियोज भी बनाता था. युवक की उम्र महज 22 साल है. आरोप है कि आरोपी साल 2022 से लेकर 6 अगस्त 2026 तक पीड़ित लड़कों को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल और उनका शोषण करता था. घटना महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले की है.
महाराष्ट्र की ये खबर भी पढ़ें- Maharashtra: कापूरबावडी जंक्शन स्थित करोड़ों की संपत्ति पर बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप; नागरिकों ने की न्याय की मांग
पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने की जांच
पुलिस अधीक्षक अश्विनी सानप ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से 600 से अधिक आपत्तिजनक वीडियोज बरामद किए हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस, POCSO और बाल देखभाल और संरक्षण अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है. टीम डिजिटल सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस की एक टीम पीड़ित बच्चों की पहचान करने में जुटी हुई है.
महाराष्ट्र की ये खबर भी पढ़ें- महाराष्ट्र में स्कूलों के आसपास जंक फूड पर सख्ती, ज्यादा फैट, ट्रांस फैट और चीनी वाले उत्पादों की बिक्री-प्रचार पर रोक
पीड़ितों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस कथित दुर्व्यवहार के पूरे दायरे का पता लगाने और सभी संभावित पीड़ितों की पहचान करने के लिए जांच कर रही है. जब्त किए गए मोबाइल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है. पुलिस वीडियो और तस्वीरों में दिख रहे लोगों की पहचान करने के लिए और बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश में जुटे हुए हैं.
महाराष्ट्र की ये खबर भी पढ़ें- महाराष्ट्र में बैन एनालॉग पनीर, बेचने पर होगी जेल, जानें क्या होता है Analog पनीर और अंतर
नाबालिगों को निशाना बना रहा था आरोपी
पुलिस को इस शख्स के बारे में एक गुप्त जानकारी मिली थी. वह कथित रूप से नाबालिगों को निशाना बना रहा था. इसके बाद जांच शुरू की गई और मामले का खुलासा हो सका.
महाराष्ट्र की ये खबर भी पढ़ें- मुंबई में चौंकाने वाला मामला: पार्किंग लिफ्ट से नीचे गिरी कार, वीडियो हुआ वायरल