Aug 03, 2026 07:23 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Salman Khan in Alliance: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस में सलमान खान मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान अपने भाई का हौसला बढ़ाने के लिए उन्होंने जेल में बिताए अपने मुश्किल वक्त को याद किया।

सलमान खान ने बढ़ाया भाई सोहेल का हौसला, जेल में बिताए वक्त को किया याद
सलीम खान के बेटे सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो अलायंस का हिस्सा हैं। लेटेस्ट एपिसोड में सोहेल खान से मिलने सलमान खान पहुंचे। सलमान खान को घर के अंदर देख बाकी कंटेस्टेंट्स के होश उड़ गए। सलमान खान ने घर के अंदर आते ही कहा- चिंता मत करो, मैं होस्ट नहीं हूं इस शो का। सलमान खान से मिलकर कंटेस्टेंट काफी खुश हुए। शो के नए प्रोमो में देखने को मिला कि सलमान खान सोहेल खान को समझाते दिखे। उन्होंने अपने भाई का हौसला बढ़ाने के लिए जेल में बिताए अपने मुश्किल वक्त को भी याद किया।
सलमान खान ने याद किया जेल में बिताया वक्त
प्रोमो में देखने को मिला कि सोहेल खान सलमान खान से कहते हैं कि आज वो फ्रीक आउट (घबरा गए) हो गए। इसके बाद सलमान खान का सीन आता है जहां वो अपने जेल में बिताए वक्त को याद करते हैं। सलमान खान कहते हैं- बहुत सालों पहले जब जेल गया था… हमारे सामने सलाखें होती थीं। छोटे से एरिया में...हम 50,60,70 लोग होते थे...एक बाथरूम, इंडिया स्टाइल टॉयलेट सीट, कभी छिपकली हैं और उससे भी ज्यादा...शिट (मल) यहां (हाथ से इशारा करके दिखाते हुए) तक भर जाता था।
बाली और वंशज से भी की सलमान खान ने बात
सलमान खान जब अपनी बात बता रहे होते हैं, सारे कंटेस्टेंट्स बड़े ध्यान से सलमान खान की बात सुनते हैं। प्रोमो में देखने को मिला कि सलमान खान वंशज, बाली और मिनी माथुर से भी बात करते हैं। सलमान खान कहते हैं कि क्यों बुड्ढा बोलेगा? प्रोमो में ये तो नहीं दिखाया कि सलमान खान ने ये बात किससे कही, लेकिन ये बात बाली के लिए हो सकती है। एक लड़ाई के दौरान बाली ने कुशाल टंडन को बुड्ढा कहकर बुलाया था।
कबीर खान का किया जिक्र
इसी प्रोमो वीडियो में सलमान खान कहते हैं कि अब मैं समझ पाया हूं कि कबीर को तुमसे डर क्यों लगता है। ये बात सलमान खान मिनी माथुर से कहते हैं। दरअसल, मिनी माथुर के पति का नाम कबीर खान है। कबीर खान को बजरंगी भाईजान, चंदू चैम्पियन, एक था टाइगर, सुल्तान, फैंटम, काबुल एक्सप्रेस, न्यू यॉर्क जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
सीमा सजदेह का भी छेड़ा जिक्र
सलमान खान प्रोमो में सोहले खान से उनकी एक्स पत्नी सीमा के बारे में भी बात करते नजर आए। सलमान ने कहा उनके अच्छे भाई ने सारा जिम्मा अपने ऊपर ले लिया, लेकिन उन्होंने देखा है कि सोहेल ने कितना ट्राई किया है। बता दें, सीमा सजदेह भी अलायंस का हिस्सा थीं।
