पेरू में 6.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप, कई इलाकों में महसूस हुए झटके, लोगों में दहशत

Published on 20 अग॰ 2026

पेरू में गुरुवार को 6.7 तीव्रता के भूकंप ने दक्षिणी एंडीज पहाड़ों को हिला दिया. US जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है. USGS ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे आया और इसका केंद्र अयाकुचो क्षेत्र के पारिनाकोचास प्रांत में उपाहुआचो शहर से 38 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था. भूकंप की गहराई 66.7 किलोमीटर थी.

यह भूकंप दक्षिणी पेरू के कई इलाकों में महसूस किया गया, जिनमें इका और अरेक्विपा शामिल हैं. पेरू में अक्सर भूकंप आते रहते हैं क्योंकि यह प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” का हिस्सा है, जो भूकंपीय गतिविधियों वाला इलाका है. 2007 में, इका क्षेत्र के एक प्रांत में 7.9 तीव्रता के भूकंप से लगभग 600 लोगों की मौत हो गई थी.

Un #Sismo de magnitud 7.2 se registró en #Perú, informó el Instituto Geofísico del Perú (@Sismos_Peru_IGP).

El epicentro se ubicó a 35 kilómetros al norte de Coracora, en la provincia de Parinacochas, región Ayacucho, y tuvo una profundidad de 108 kilómetros.

El IGP indicó que pic.twitter.com/IoyzmlWXuM

— David de la Paz 戴维 (@daviddelapaz) August 20, 2026

पेरू के दक्षिणी हिस्से में 6.7 तीव्रता का भूकंप

दरअसल पेरू के दक्षिणी हिस्से में गुरुवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया.भूकंप स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजे (भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे) आया.इसका केंद्र आयाकूचो क्षेत्र के पैरिनाकोचास प्रांत में उपाहुआचो शहर से 38 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था. वहींभूकंप की गहराई 66.7 किलोमीटर थी. दक्षिणी पेरू के कई इलाकों में इसके झटके महसूस किए गए, जिनमें इका और अरेकिपा भी शामिल हैं. फिलहाल भूकंप से नुकसान की कोई खबर नहीं मिली.

रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है पेरू

पेरू प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है. यह इलाका भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है, इसलिए यहां अक्सर भूकंप आते हैं.साल 2007 में इका क्षेत्र के एक प्रांत में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था. इस भूकंप में करीब 600 लोगों की मौत हुई थी.

वेनेजुएला में भूकंप से 6 हजार मौतें

इस साल वेनेजुएला में सबसे बड़ा भूकंप आया. 24 जून को 7.2 की तीव्रता से आए भूकंप में 6 हजार से ज्यादा मौतें हुईं थीं. इसके अलावा कोलंबिया में 10 अगस्त को आए भूकंप में 70 से ज्यादा जानें गईं थीं.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button