MLA Anant Singh News: पटना: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, अनंत सिंह को JDU से 6 सालों के लिए निष्काषित कर दिया गया है। इसके अलावा पार्टी ने उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द करने की अनुशंसा की है। इतना ही नहीं JDU ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है।
अनंत सिंह के निष्कासन पर जेडीयू का बयान
अनंत सिंह के निष्कासन को लेकर JDU ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के आदेशानुसार, मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह के द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों, पार्टी के दिशा-निर्देशों की अवहेलना एवं अभी संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव में विरोधी दल के पक्ष में प्रचार करने तथा पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध प्रचार करने के कारण जद(यू) की उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द की जाती है। साथ ही उचित प्रावधानों के तहत विधानसभा अध्यक्ष से इनकी विधान सभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश भी की गई है। इसके साथ ही, पूर्व विधानसभा सदस्य नीलम देवी को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए अगले 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।"
जेडीयू की तरफ से जारी किया गया आदेश
जेडीयू ने अपने आदेश में लिखा, "विगत कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने तथा अभी-अभी सम्पन्न हुए विधान परिषद चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध कार्य करने व दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के कारण अनंत कुमार सिंह, स.वि.स. (मोकामा) की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए, उन्हें अगले छह (6) वर्षों के लिए जनता दल (यूनाइटेड) से निष्कासित किया जाता है। साथ ही, पार्टी माननीय अध्यक्ष, बिहार विधानसभा से भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत विधानसभा सदस्य के रूप में उनकी सदस्यता अविलंब रद्द करने हेतु अनुशंसा करती है। इसी के साथ श्रीमती नीलम देवी, पूर्व स.वि.स. की प्राथमिक सदस्यता भी दलविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण रद्द की जाती है और उन्हें भी पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।"
जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी के आदेशानुसार, मोकामा के विधायक श्री अनंत कुमार सिंह के द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों, पार्टी के दिशा-निर्देशों की अवहेलना एवं अभी संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव में विरोधी दल के पक्ष में प्रचार करने तथा पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध प्रचार करने के कारण जद(यू) की उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द की जाती है। साथ ही उचित प्रावधानों के तहत विधानसभा अध्यक्ष से इनकी विधान सभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश भी की गई है।
इसके साथ ही, पूर्व विधानसभा सदस्य श्रीमती नीलम देवी को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए अगले 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 24, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- आखिर कहां से लाए गए थे टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार? पुलिस ने खंगाली कुंडली, जानिए कहां से जुड़े तार
- ‘मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव’, भाजपा के इस पूर्व दिग्गज विधायक ने सपा प्रमुख पर लगाए गंभीर आरोप
- हॉकी लीग 2026 का चौथा दिन, खेले जायेंगे दो मुकाबले, पहला मैच राजधानी रॉयल्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच