एक्टर शरत सक्सेना को कराना पड़ा रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन, 6 घंटे तक चली सर्जरी, अब कैसी है तबीयत?

Published on 11 सित॰ 2026

Sharat Saxena Health Update: ‘मिस्टर इंडिया’, ‘गुलाम’, ‘बजरंगी भाईजान’ समेत और भी कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे एक्टर शरत सक्सेना की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही थी. डॉक्टर की सलाह पर अब उन्होंने रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाई है. एक्टर ने खुद ही सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसकी जानकारी दी है.

शरत सक्सेना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वो अस्पताल में बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं. फोटोज पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “6 घंटे की स्पाइन सर्जरी पूरी हुई. एक अच्छे इंसाान को कोई नहीं रोक सकता है.” उनके इस पोस्ट से जाहिर है कि उनका ऑपरेशन 6 घंटे तक चला. वो अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो चुके हैं.

फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की दुआ

शरत सक्सेना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें एक फोटो घर जाने के दौरान की है. एक फोटो के साथ उन्होंने ये भी लिखा कि अब और सूप नहीं पीना पड़ेगा. वहीं एक दूसरी फोटो के साथ उन्होंने कहा कि नो मोर वॉकिंग स्टिक, यानी अब उन्हें चलने के लिए वॉकिंग स्टिक का सहारा नहीं लेना पड़ेगा. अब फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. इससे पहले भी शरत सक्सेना ने इंस्टग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो MRI कराते दिख रहे थे. उन तस्वीरों को देखकर ही फैंस परेशान हो गए थे और पूछने लगे थे कि आखिर उन्हें क्या हुआ है. हालांकि, अब वो ठीक है. उनकी सर्जरी हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-

फिल्मी सितारों के बाद क्रिकेटर्स भी टीवी के मैदान में, गांगुली-रोहित के बाद अब सहवाग बनेंगे होस्ट?

हनुमान अंश ने कमाए 150 करोड़, पर ये पैसा मिलेगा किसे? जानिए कमाई का असली मालिक कौन

हर दिन करते हैं वर्कआउट

शरत सक्सेना बॉलीवुड के एक दिग्गज एक्टर हैं. उन्होंने अपने करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उनकी उम्र 76 साल है. इस उम्र में भी वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं. वो हर रोज वर्कआउट करते हैं. तकरीबन हर दिन 2 घंटे वो फिटनेस ट्रेनिंग करते हैं. वो इस उम्र में भी काफी फिट नजर आते हैं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button