ऑटो न्यूज़

- 1/8
भारतीय कार बाजार में भले ही स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) का क्रेज बढ़ा हो, लेकिन सेडान कारों के चाहने वालों की कमी भी नहीं है. एसयूवी कारों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच सेडान कारों ने भी अपनी पकड़ बनाए रखी है. बीते सितंबर में भारतीय बाजार में कुल 35,119 सेडान कारें बिकीं, जो पिछले साल इसी महीने में बिकीं 33,346 यूनिट के मुकाबले 5.3 फीसदी ज्यादा हैं. (Photo: ITG)

- 2/8
ऑटो पंडित की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी डिजायर सबसे आगे रही, जबकि हुंडई ऑरा ने बिक्री में शानदार बढ़त दर्ज की. वहीं, टाटा की नई एरिस ने भी अपनी शुरुआत के साथ टॉप-4 में जगह बना ली. हालांकि, सेडान बाजार की यह तस्वीर सभी कंपनियों के लिए एक जैसी नहीं रही. जहां कॉम्पैक्ट सेडान को अच्छा रिस्पांस मिला, वहीं फॉक्सवैगन वर्टस जैसी कुछ लोकप्रिय कारों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली. तो आइये देखें सितंबर की टॉप-6 बेस्ट सेलिंग सेडान कारों की लिस्ट- (Photo: ITG)

- 3/8
6. Hyundai Verna
कीमत: 10.99 लाख
सितंबर में हुंडई वरना छठवें पोजिशन पर रही इसके कुल 762 यूनिट बिके हैं. पिछले साल की तुलना में 5.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और सेडान कार मार्केट शेयर सितंबर में 2.2 फीसदी रहा. वरना में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं. पहला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है और दूसरा टर्बो इंजन है. ये कार तकरीबन 17 से 18 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है. (Photo: Hyundai.com)

- 4/8
5. Volkswagen Virtus
कीमत: 10.71 लाख
सितंबर में फॉक्सवैगन वर्टस की बिक्री घटकर 1,172 यूनिट रह गई, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 28.9 फीसदी कम है. सेडान बाजार में इसका मार्केट शेयर 3.3 फीसदी रहा. ये कार दो टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन (1.0 लीटर और 1.5 लीटर) में आती है. इसमें 10-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, सनरूफ, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ये कार तकरीबन 18 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है. (Photo: Volkswagen.co.in)

- 5/8
4. Tata Aeris
कीमत: 5.30 लाख
टाटा एरिस को हाल ही में लॉन्च किया गया है. सितंबर में 2,406 यूनिट की बिक्री के साथ ये सेडान चौथे पोजिशन पर रही है. एरिस में 1.2-लीटर, तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसका पेट्रोल वेरिएंट 19 किमी और सीएनजी वेरिएंट 26 किमी तक का माइलेज देता है. (Photo: ITG)

- 6/8
3. Honda Amaze
कीमत: 7.65 लाख
बीते सितंबर में 3,286 यूनिट की बिक्री के साथ होंडा अमेज तीसरे पोजिशन पर रही है. इसके एनुअल सेल्स में 25.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और मार्केट शेयर तकरीबन 9.4 फीसदी रहा. अमेज में 1.2-लीटर, चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये कार तकरीबन 17 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है. (Photo: ITG)

- 7/8
2. Hyundai Aura
कीमत: 6.00 लाख
हुंडई ऑरा सेकंड बेस्ट सेलिंग सेडान रही है. सितंबर में इसके कुल 7,530 यूनिट बिके हैं, जो पिछले साल के सितंबर के तुलना में 39.8 फीसदी ज्यादा हैं. इस दौरान ऑरा का मार्केट शेयर 21.4 फीसदी रहा. इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसका पेट्रोल वेरिएंट तकरीबन 16 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 22 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है. (Photo: Hyundai.com)

- 8/8
1. Maruti Dzire
कीमत: 6.30 लाख
मारुति डिजायर सेगमेंट क्वीन है. भले ही इसकी बिक्री पिछले साल के सितंबर के मुकाबले 11.4 फीसदी घटी हो, लेकिन इसके 17,754 यूनिट बेचे गए हैं. ये देश की बेस्ट सेलिंग सेडान कार है. 50.6 फीसदी मार्केट शेयर के बूते इसने आधे सेडान बाजार पर कब्जा कर रखा है. इसमें 1.2-लीटर, तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. इस सेडान में 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग दिए गए हैं. इसका पेट्रोल वेरिएंट 25 किमी/लीटर और सीएनजी वेरिएंट 35 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है. (Photo: ITG)