शाम 6 बजे शुरू होगा कारवां: दोपहर 3 से झांकी मार्ग पर ट्रैफिक बंद, 25 से अधिक झांकियां और 65 अखाड़े होंगे शामिल - Indore News

Published on 25 सित॰ 2026

इंदौर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चल समारोह भंडारी मिल तिराहे से शुरू होकर वापस यहीं खत्म होगा - Dainik Bhaskar

चल समारोह भंडारी मिल तिराहे से शुरू होकर वापस यहीं खत्म होगा

2 हजार से ज्यादा पुलिस जवानों का पहरा, ड्रोन-कैमरों से निगरानी

शहर की 103 साल पुरानी सांस्कृतिक धरोहर शुक्रवार रात एक बार फिर जीवंत हो उठेगी। झिलमिल झांकियों का कारवां शाम 6 बजे से शुरू होगा। खजराना गणेश की पहली झांकी के साथ शुरू होने वाला चल समारोह शनिवार सुबह तक जारी रहेगा।

इस बार 25 से अधिक झांकियां और 65 अखाड़े शामिल होंगे। इनमें बंद हो चुकी 6 कपड़ा मिलों की 16 झांकियां और खजराना गणेश, आईडीए व नगर निगम की 9 झांकियां प्रमुख आकर्षण हैं। कलाकारों द्वारा दो महीनों में बनाई गई इन झांकियों में हाइड्रोलिक और गियर बॉक्स तकनीक से धार्मिक व सांस्कृतिक दृश्य जीवंत किए गए हैं।

मार्ग प्रतिबंध : दोपहर 3 बजे से समारोह समाप्ति तक झांकी मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। पार्किंग प्रतिबंधित क्षेत्र : नंदलालपुरा, यशवंत रोड, रामलक्ष्मण बाजार, नृसिंह बाजार, गोराकुंड, शकर बाजार, सुभाष चौक, राजबाड़ा, कृष्णपुरा पुल पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। डायवर्शन : जवाहर मार्ग, रीगल, मरीमाता और मधुमिलन चौराहों से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा बल : 2 हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे। पूरी व्यवस्था को 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। निगरानी : वॉच टॉवर और ऊंची इमारतों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ड्रोन, सीसीटीवी और फेस रिकग्निशन कैमरों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।

आज मध्य शहर में जाने से पहले जान लें... झांकियों का क्रम खजराना गणेश मंदिर श्री शास्त्री कॉर्नर नवयुवक मंडल (छोटा गणपति मंदिर) इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) नगर निगम होप टेक्सटाइल (भंडारी मिल) कल्याण मिल मालवा मिल हुकमचंद मिल स्वदेशी मिल राजकुमार मिल स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी

आयोजक ध्यान रखें समय सीमा : निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने वाली झांकी को चल समारोह में शामिल नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाएं : वॉच टॉवर पर चिकित्सक और प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस तैनात रहेंगी।

अखाड़ों के नियम धारदार हथियार प्रतिबंधित। उस्ताद को प्रतीक के रूप में म्यान में एक तलवार की अनुमति। मुंह में केरोसिन भरकर आग उड़ाने जैसे खतरनाक करतबों पर रोक। साउंड सिस्टम : केवल पारंपरिक स्वागत मंचों को ही अनुमति है।

.