Lava Virat V1 Pro 5G की सेल 31 अगस्त से शुरू हो रही है, जिसमें यह फोन बैंक डिस्काउंट के ...और पढ़ें

6,000mAh बैटरी वाले किफायती 5G फोन की सेल कल से, 50MP कैमरा और 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी 15 हजार रुपये की प्राइस रेंज के आसपास नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां तो Lava का नया फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने भारत में कुछ दिन पहले अपना नया Lava Virat V1 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी सेल कल यानी 31 अगस्त से दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली है।
फोन में बड़ी 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। Lava ने इस स्मार्टफोन को अपने Virat सीरीज के तीसरे मॉडल के तौर पर पेश किया है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Lava Virat V1 Pro 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो Lava Virat V1 Pro 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत वैसे तो 15,999 रुपये है। हालांकि कंपनी अभी फोन पर 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रही है। ऑफर का पूरा फायदा मिलने पर इसकी प्रभावी कीमत कम होकर सिर्फ 13,999 रुपये रह जाती है। फोन की पहली सेल 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। डिवाइस को आप दो कलर Sikkim Midnight और Spiti Frost में खरीद सकेंगे।
Lava Virat V1 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है। स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है, जिससे स्क्रॉलिंग और नॉर्मल यूज के दौरान ज्यादा स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा। डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 260 ppi है। डिवाइस को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग भी मिली हुई है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर चिपसेट है। साथ ही फोन में 6GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। इस कॉन्फिगरेशन को डेली यूज, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और नॉर्मल मल्टीटास्किंग के लिए फोन अच्छा ऑप्शन लग रहा है।
Lava Virat V1 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा है जिसमें 50MP का AI सेंसर है। दूसरे रियर कैमरे की पूरी जानकारी नहीं है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 6,000mAh बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और GPS का सपोर्ट भी मिल रहा है।