Aug 05, 2026 07:41 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
पेट्रोल कार सेल्स के आंकड़े में कंपनी के लिए वेन्यू सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस मिड साइज SUV ने क्रेटा के साथ i20 और एक्सटर जैसे मॉडल को भी पीछे छोड़ दिया। दरअसल, वेन्यू कंपनी के लिए एकमात्र ऐसी SUV रही जिसकी 55000 से ज्यादा यूनिट बिकीं। जबकि, दूसरे सभी मॉडल की बिक्री 50000 यूनिट के अंदर रही।

55000 से ज्यादा लोगों ने खरीद डाली ये कार
केवल
₹10,500/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
हुंडई इंडिया के लिए वैसे तो क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। हालांकि, 2026 के पहले हाफ (H1) के एक आंतड़े ने चौंका दिया है। दरअसल, पेट्रोल कार सेल्स के आंकड़े में कंपनी के लिए वेन्यू सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस मिड साइज SUV ने क्रेटा के साथ i20 और एक्सटर जैसे मॉडल को भी पीछे छोड़ दिया। दरअसल, वेन्यू कंपनी के लिए एकमात्र ऐसी SUV रही जिसकी 55 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं। जबकि, दूसरे सभी मॉडल की बिक्री 50 हजार यूनिट के अंदर रही। चलिए एक बार कंपनी की सेल्स आंकड़ों को देखते हैं।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 7.48 - 10 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 7.54 - 14.88 लाख
| हुंडई की बेस्ट पेट्रोल सेल्स कार (H1 2026) | |||
|---|---|---|---|
| मॉडल | H1 2026 सेल्स | H1 2025 सेल्स | YoY ग्रोथ |
| वेन्यू | 55,750 | 44,147 | 26% |
| क्रेटा | 49,094 | 53,413 | -8% |
| i20 | 29,081 | 24,220 | 20% |
| एक्सटर | 26,756 | 25,507 | 5% |
हुंडई की बेस्ट पेट्रोल सेल्स कार (H1 2026) की बात करें तो वेन्यू की H1 2026 के दौरान 55,750 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 सेल्स के दौरान इसकी 44,147 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 26% की YoY ग्रोथ मिली। क्रेटा की H1 2026 के दौरान 49,094 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 सेल्स के दौरान इसकी 53,413 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 8% की YoY डिग्रोथ मिली। i20 की H1 2026 के दौरान 29,081 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 सेल्स के दौरान इसकी 24,220 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 20% की YoY ग्रोथ मिली। एक्सटर की H1 2026 के दौरान 26,756 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 सेल्स के दौरान इसकी 25,507 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 5% की YoY ग्रोथ मिली।
हुंडई वेन्यू के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसमें मल्टी इंजन ऑप्शन मिलते हैं। जिन्हें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसके 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल का माइलेज 17.52 km/l, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल iMT का माइलेज18.07 km/l, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल DCT (ऑटोमैटिक) का माइलेज 18.31 km/l और 1.5-लीटर डीजल मैनुअल का माइलेज 23.4 km/l है।
इसमें स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, LED DRLs, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करने के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है। राइडर्स की सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, TPMS हाईलाइन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इस SUV में कलर TFT मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) के साथ डिजिटल क्लस्टर भी है, जो सटीक और सुलभ जानकारी के साथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। अपने सेगमेंट में वेन्यू का सीधा मुकाबला, किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा, स्कोडा काइलक, महिंद्रा XUV 3XO जैसे मॉडल से होता है।-
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ें
