Updated On: Jul 25, 2026 | 08:27 AM IST
विज्ञापन
सार
Thane Rain Update: ठाणे जिले में मूसलाधार बारिश से तानसा और मोडक सागर डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। प्रशासन ने तानसा व वैतरणा नदी के किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने का अलर्ट दिया है।

मोडक सागर डैम (सोर्स- सोशल मीडिया)
विस्तार
Thane Rain Update 2026 Monsoon Overflow: जून महीने में मानसून की बेरुखी ने मुंबई महानगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रहने वालों की चिंता बढ़ा दी थी। लेकिन जुलाई महीने में अच्छी बारिश हो रही है। जिससे मानसून की सामान्य बारिश का 53 प्रतिशत कोटा पूरा हो गया है। ठाणे जिले में मानसून के दौरान सामान्य तौर पर 2699.8 मिमी वर्षा होती है, इस साल अब तक 1423.13 मिमी बारिश हो चुकी है। जो कुल बारिश का 52.71 प्रतिशत है।
पिछले 7 दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण जिले की सभी झीलों के जलस्तर ने लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारी बारिश की वजह से जिले की शहापुर तालुका स्थित मुंबई मनपा का तानसा एवं मोडक सागर डैम ओवर फ्लो होकर बहने लगा है।
नदी के किनारे के गांवों को सतर्क रहने की चेतावनी
भातसा में 80 प्रतिशत एवं बारावी डैम में लगभग 69 प्रतिशत पानी जमा हो गया है। तानसा एवं मोडक सागर के लबालब होने से नदियों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने तानसा एवं वैतरणा नदी के किनारे के गांवों सतर्क रहने की चेतावनी दी है। गौरतलब को ठाणे मनपा क्षेत्र में भातसा एवं बारावी डैम से जलापूर्ति की जाती है। इसके अलावा बारावी डैम से किले की कल्याण, डोंबिवली, भिवंडी, उल्हासनगर व औद्योगिक क्षेत्र में जलापूर्ति की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
जून महीने में मानसून की बेरुखी के कारण जलाशयों का जल स्तर बहुत नीचे चला गया था। लेकिन जुलाई महीने में हुई अच्छी बारिश के कारण झीलों में पानी जमा हो रहा है। हालांकि जिले की सभी नदियां अभी तक खतरे के निशान से नीचे हैं।
लेकिन तानसा व मोडक सागर डैम के भरने को लेकर जिला प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वालों को चेतावनी दी है। तानसा से 500.76 क्यूसेक एवं मोदक सागर से 134.67 क्यूसेक पानी का विसर्ग हो रहा है। तानसा नदी के किनारे रहने वाले ठाणे जिले के शहापुर व भिवंडी वासियों के अलावा पालघर जिले के वसई तहसील के लोगों को भी एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें:- flipkart पर बड़ा फैसला: मंगाया आईफोन, मिला दाढी बढाने का तेल, उपभोक्ता फोरम ने लगाया 1.81 लाख का जुर्माना
पिछले 24 घंटों में औसतन 60.13 मिमी वर्षा
ठाणे जिले में पिछले 24 घंटों में औसतन 60.13 मिमी वर्षा हुई है। सबसे अधिक 107.0 मिमी बारिश मीरा भाईंदर इलाके में हुई है। ठाणे तहसील में 54.0 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। जबकि सबसे कम 36.0 मिमी बारिश कल्याण तहसील इलाके में दर्ज की गयी है। ठाणे मनपा के आपदा प्रबंधन कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक इस मानसून में अब तक 1944 मिमी बारिश हुई है।
जबकि पिछले वर्ष इसी कालावधि में 1382.21 मिमी बारिश हुई थी। पिछले 24 घंटे में मानसून से संबंधित कुल 62 शिकायतें आपदा प्रबंधन कक्ष को मिली हैं। जिसके मुताबिक शहर में 30 स्थानों पर पेड़ उखड़ गए एवं 15 स्थानों पर टहनियां गिर गयीं। 10 स्थानों पर पेड़ों के खतरनाक स्थित में होने की शिकायत दर्ज करायी गयी है। पेड़ों एवं टहनियों के गिरने की वजह से कुछ वाहनों को नुकसान हुआ है। 1 स्थान पर मेटल शेड गिरने एवं 1 स्थान पर आग लगने की खबर है।
