52 साल बाद घर में गूंजी बेटी की किलकारी, नवजात को देखते ही खुशी से रो पड़ा पूरा परिवार-WATCH

Published on 1 अग॰ 2026

एक परिवार में 52 साल के लंबे इंतजार के बाद बेटी का जन्म हुआ है, जहाँ अब तक सिर्फ लड़के ही पैदा हुए थे। इस खुशी के मौके का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें परिवार जश्न मना रहा है।

सोचिए, किसी परिवार में 52 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बेटी का जन्म हो। खुशी का आलम क्या होगा? जाहिर है, उस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। कुछ ऐसा ही एक इमोशनल और दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक परिवार 52 साल बाद घर में बेटी के जन्म का जश्न मना रहा है।

इस खूबसूरत वीडियो को डॉक्टर बेला शाह जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी चमत्कारों में पीढ़ियां लग जाती हैं। लगातार 52 साल तक सिर्फ लड़कों के जन्म के बाद इस परिवार में एक बेटी आई है। यह एक ऐसा दिन है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।'

वीडियो में दिखता है कि जैसे ही डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर से बच्ची को लेकर बाहर आती हैं, परिवार के लोग खुशी से झूम उठते हैं। कोई खुशी से उछल रहा है, तो कोई इमोशनल होकर रो रहा है। बच्ची की मां, मुस्कान अग्रवाल ने डॉक्टर को धन्यवाद देते हुए लिखा, 'हमारी इस यात्रा का हिस्सा बनने और सब कुछ इतना आसान बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आप हमारे लिए बहुत खास हैं।'

वीडियो वायरल होने के बाद लोग परिवार को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बेटी का जन्म भगवान का आशीर्वाद होता है।' वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, 'लड़कों की तरह ही लड़कियों के जन्म पर भी इतनी खुशी मनाते देखना बहुत अच्छा लगता है।' कई लोगों ने अपने परिवारों के ऐसे ही अनुभव भी शेयर किए। आज भी देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां बेटी के जन्म पर लोग खुश नहीं होते। ऐसे में इस तरह के जश्न वाकई दिल जीत लेते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।