तरनतारन में सीमापार से नशा तस्करों पर एक्शन: BSF-पुलिस ने सर्च अ़ॉपरेशन में तीन स्थानों से दो किग्रा हेरोइन, दो अत्याधुनिक ड्रोन बरामद - tarn-taran News

Published on 8 अक्टू॰ 2026

सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने एक बार फिर पाक तस्करों की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्रों में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सीमापार से हो रही नशा तस्करी के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान टीम नशे के बड़ी खेप

.

BSF की 115 बटालियन के कंपनी कमांडर विजय कुमार से मिली सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस और BSF की संयुक्त टीम ने गांव के सीमावर्ती खेतों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

हवेलियां में 1.1 किग्रा हेरोइन और DJI Mavic Pro ड्रोन जब्त

हवेलियां क्षेत्र सो एक किलों से ज्यादा हेरोइन बरामद। थाना सराय अमानत खां के एसआई गुरसेवक सिंह ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान खेतों से अत्याधुनिक 'DJI Mavic Pro' ड्रोन के साथ एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया गया। पैकेट की जांच करने पर उसमें से 1 किलो 4 ग्राम हेरोइन और 96 ग्राम पैकिंग सामग्री (कुल 1.1 किग्रा) बरामद हुई। बरामद किया गया सारा सामान BSF द्वारा सराय अमानत खां पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

हवेलियां में एक किग्रा से ज्यादा हेरोइन बरामद

हवेलियां में एक किग्रा से ज्यादा हेरोइन बरामद

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, स्थानीय कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 21-C, 61/85 और 25/26/29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नशे की यह बड़ी खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराई गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेप को हासिल करने वाले भारतीय तस्कर कौन थे। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य खुलासे हो सकते हैं।

2- नौशहरा ढल्ला से 518 ग्राम हेरोइन और DJI एयर 35 ड्रोन बरामद

तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे नौशहरा ढल्ला गांव में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस तलाशी अभियान के दौरान एक तस्कर को रंगे हाथों काबू किया गया।

थाना सराय अमानत खां के एसआई मंगल सिंह ने बताया कि बीएसएफ से मिली सटीक इनपुट के बाद नौशहरा ढल्ला के खेतों में नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इस दौरान मौके से 500 ग्राम हेरोइन, 20 ग्राम पैकिंग सामग्री (कुल 518 ग्राम) और एक अत्याधुनिक 'DJI एयर 35' ड्रोन जब्त किया गया।

स्थानीय तस्कर लखविंदर सिंह उर्फ लख्खा गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान नौशहरा ढल्ला निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लख्खा के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि बरामद हेरोइन और ड्रोन की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में मंगवाई गई थी।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, गहन जांच जारी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 21-सी, 61/85 और 25/26/29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि इस सीमा पार नशा तस्करी के नेटवर्क, इसके भारतीय संपर्कों और पिछली खेपों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की जा सके।

सर्च अ़ॉपरेशन में मिली 513 ग्राम हेरोइन, सीमा पास से आई थी

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांव हवेलियां में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पुलिस के सर्च ऑपरेशन में 513 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। BSF कंपनी कमांडर विजय कुमार से मिली सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस और BSF ने गांव के सीमावर्ती इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

थाना सराय अमानत खां के प्रभारी राज कुमार ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान खेतों से हेरोइन का एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया गया। जब पैकेट की जांच की गई तो उसमें से 513 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शुरुआती जांच में पुष्टि हुई है कि हेरोइन की यह खेप सीमा पार पाकिस्तान से आए ड्रोन के जरिए गिराई गई थी।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 21-सी और 25/26/29 के तहत अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पाकिस्तान से भेजी गई इस खेप को भारतीय सीमा में किस स्थानीय तस्कर द्वारा रिसीव किया जाना था। मामले में आगे की कानूनी व तकनीकी जांच जारी है।