जालोर में 511 लोगों का हेल्थ चेकअप: स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने दिया परामर्श, BP समेत कई शुगर जांचें हुई - Jalore News

Published on 4 अक्टू॰ 2026

जालोर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 511 लोगों ने रविवार को नि:शुल्क मल्टीस्पेशियलिटी मेडिकल कैंप का लाभ उठाया। रोटरी क्लब जालोर और अपोलो हॉस्पिटल्स अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच क

.

चिकित्सा शिविर कचहरी रोड स्थित श्री नंदीश्वर जैन तीर्थ के कल्याण यांत्रिक भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक लगा। शिविर के लाभार्थी शाह शांतिलाल जेठमल दुग्गड़ परिवार, तीखी-अहमदाबाद रहे।

शिविर में सहयोग करने वाली टीम

शिविर में सहयोग करने वाली टीम

अहमदाबाद से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टर

अपोलो हॉस्पिटल्स अहमदाबाद की विशेषज्ञ टीम ने मरीजों की जांच की। इसमें न्यूरोसर्जन डॉ. पार्थ जोशी, यूरोलॉजिस्ट डॉ. पार्थ रबारी, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. दिनेश सुथार, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. मुकेश कुमार, ENT विशेषज्ञ डॉ. अंशुल और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गौरव गहलोत शामिल रहे। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उनकी समस्याओं के अनुसार परामर्श दिया।

शिविर में हृदय रोग, लीवर, प्रोस्टेट, स्पाइन, मस्तिष्क व नसों और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी नि:शुल्क विशेषज्ञ परामर्श दिया गया।

शिविर में मरीजों का रजिस्ट्रेशन करते हुए लोंग

शिविर में मरीजों का रजिस्ट्रेशन करते हुए लोंग

क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने संभाली व्यवस्थाएं

शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब जालोर के अध्यक्ष रमेश कुमार जैन, सचिव हितेश प्रजापत, कोषाध्यक्ष रचना जेथलिया, आरसीसी अध्यक्ष नारायणलाल भट्ट, वरिष्ठ रोटेरियन कानाराम परमार, नंदकिशोर जैथलिया और ओमप्रकाश चौधरी की मुख्य भूमिका रही।

मरीजों को परामर्श में सहायता देने का काम सपना बजाज, विनिता ओझा, मंजू चौधरी, शीला चौधरी और कांता जैन ने किया। रजिस्ट्रेशन और व्यवस्था प्रबंधन में नूर मोहम्मद, उदाराम सुथार, शांतिलाल सोनी, नैनाराम सुंदेशा, पीएल सोनगरा, प्रकाश मोदी, रामेश्वर गोयल, असलम खान और अंबालाल सुन्देशा ने सहयोग किया।

पुछताछ काउंटर पर तरुण सिद्धावत, संजय सुन्देशा, हेमेन्द्र बगेडियां, दीपक सुथार, डूंगरसिंह, दिव्य प्रकाश और अर्जुन चौधरी ने सेवाएं दीं। जांच केंद्र पर पवन ओझा, रमजान खान और दिनेश सुन्देशा ने व्यवस्था संभाली।

शिविर में जांच करते हुए डॉक्टर और लाइन में लगे मरीज

शिविर में जांच करते हुए डॉक्टर और लाइन में लगे मरीज

एक ही छत के नीचे विशेषज्ञ इलाज की सुविधा मिली

रोटरी क्लब अध्यक्ष रमेश कुमार जैन ने बताया कि क्षेत्रवासियों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया था। इसमें 511 लोगों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया।

शिविर के समापन पर रोटरी क्लब सदस्यों ने भामाशाह परिवार, अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ, नंदीश्वर जैन तीर्थ के ट्रस्टी व स्टाफ, श्रीनाथजी लैब के नितेश सुन्देशा और रियायती दर पर दवा वितरण केंद्र के विक्रेता मूलचंद अखाजी का माला पहनाकर और अभिनंदन पत्र देकर स्वागत किया।