विजयादशमी पर कुंडा विधायक राजा भैया का शस्त्र पूजन, मेज पर रखें 500 से ज्यादा हथियार- Video

Published on 20 अक्टू॰ 2026

विजयादशमी पर कुंडा विधायक राजा भैया का शस्त्र पूजन, मेज पर रखें 500 से ज्यादा हथियार- Video

राजा भैया ने किया शस्त्र पूजन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दशहरा पर्व का भव्य आयोजन हो रहा है. इसी क्रम में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजभैया के घर बेंती कोठी में मंगलवार को हुए शस्त्र पूजन की भव्य तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों में कतार में एक हजार से अधिक असलहे सजाकर रखे गए हैं. वहां राजाभैया के साथ सैकड़ों की तादात में उनके समर्थक मौजूद हैं. 11 आचार्य वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन कर रहे हैं.

शस्त्र पूजन के बाद राजा भइया ने अपने अंदाज में एक बयान भी दिया है. उन्होंने कहा कि ‘ ई ना जानया कि एतनै हैं, हाथी कै दांत देखावे का कुछ और और खाए कै कुछ और होत है.’ उनका यह बयान सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है. बता दें कि बेंती कोठी में परंपरागत तरीके से हर साल शस्त्र पूजन का आयोजन होता है. शुरुआती दिनों में तो इस पूजन में राजघराने के हथियार रखे जाते थे, लेकिन बीते कुछ वर्षों से इस कार्यक्रम में राजा भैया के समर्थक भी अपने हथियारों के साथ पहुंचते हैं.

अतुल महाराज ने कराई पूजा

जानकारी के मुताबिक बेंती कोठी में शस्त्र पूजन पारंपरिक विधि-विधान से किया गया. पूजन की प्रक्रिया प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य अतुल महाराज की अगुवाई में 11 आचार्यों ने पूरी की. अनुष्ठान के बाद आरती, पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण हुआ. इस दौरान राजा भैया अपने पारंपरिक ड्रेस कुर्ता-धोती में नजर आए. उनके समर्थक भी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे थे. इस मौके पर राजा भैया ने कहा कि विजयदशमी सत्य की असत्य और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है.

शस्त्र आयोजन की परंपरा

उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन सनातन संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है. इस दिन शस्त्र के साथ ही गौ, अश्व और वाहनों का पूजन भी होती है. इस परंपरा को हर घर में निभाया जाना चाहिए. कार्यक्रम में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. केएन ओझा, पूर्व प्रमुख बबलू सिंह, पंकज सिंह, राजा भैया के पुत्र शिवराज सिंह और बृजराज सिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.

रिपोर्ट: मनोज त्रिपाठी, प्रताप गढ़

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button