What is Nano Urea: क्या नैनो यूरिया सच में साधारण यूरिया का विकल्प है? जानें नैनो यूरिया क्या है, कैसे काम करता है, इसके फायदे, सीमाएं और किन फसलों में इसका सही इस्तेमाल होता है।
Nano Urea Liquid: खेती में अच्छी पैदावार के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है सही मात्रा में खाद। किसान दशकों से यूरिया का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, क्योंकि इसमें नाइट्रोजन (Nitrogen) की मात्रा ज्यादा होती है। लेकिन ज्यादा यूरिया के इस्तेमाल से मिट्टी, पानी और पर्यावरण पर भी असर पड़ता है। इसी प्रॉब्लम को सही करने के लिए नैनो यूरिया (Nano Urea) डेवलप हुआ। आज सरकार और एग्रीकल्चर एक्सपर्ट नैनो यूरिया को मॉडर्न खेती की दिशा में एक बड़ा अचीवमेंट मान रहे हैं। सवाल यह है कि नैनो यूरिया क्या है? यह कैसे काम करता है? क्या यह नॉर्मल यूरिया की जगह पूरी तरह ले सकता है? आइए जानते हैं...
नैनो यूरिया क्या होता है?
नैनो यूरिया एक लिक्विड नाइट्रोजन खाद है, जिसे नैनो टेक्नोलॉजी की हेल्प से बनाया जाता है। इसमें नाइट्रोजन के बहुत छोटे-छोटे कण (Nano Particles) होते हैं। ये इतने छोटे होते हैं कि पौधों की पत्तियों के जरिए आसानी से अंदर चले जाते हैं। नॉर्मल यूरिया को मिट्टी में डाला जाता है, जबकि नैनो यूरिया का छिड़काव पौधों की पत्तियों पर किया जाता है।
नैनो टेक्नोलॉजी क्या है?
'नैनो' का मतलब है बहुत छोटा साइज। एक नैनोमीटर (Nanometer) एक मीटर का एक अरबवां (1/1,000,000,000) हिस्सा होता है। जब किसी पदार्थ को इतने छोटे स्तर पर तैयार किया जाता है, तो उसकी क्वालिटी चेंज हो सकती है। नैनो यूरिया भी इसी नियम पर वर्क करता है।
साधारण यूरिया और नैनो यूरिया में क्या अंतर है?
| साधारण यूरिया | नैनो यूरिया |
| 1- मिट्टी में डाला जाता है | पत्तियों पर स्प्रे किया जाता है |
| 2- पौधा पूरी मात्रा का उपयोग नहीं कर पाता | पौधे द्वारा ज्यादा अच्छे से इसे ग्रहण (खाया) किया जाता है |
| 3- ज्यादा मात्रा की जरूरत पड़ती है | कम मात्रा में यूज होता है |
| 4- पर्यावरण में नाइट्रोजन का नुकसान ज्यादा होता है | नाइट्रोजन का नुकसान कम होता है। |
नैनो यूरिया हर कंडीशन में नॉर्मल यूरिया का कंप्लीट ऑप्शन नहीं है। इसका यूज एग्रीकल्चर एक्सपर्ट की सलाह और फसल की जरूरत के अनुसार किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- लाल मिट्टी में कौन-सी फसल सबसे अच्छी होती है?
नैनो यूरिया कैसे काम करता है?
जब किसान नैनो यूरिया का छिड़काव पत्तियों पर करते हैं, तो उसके छोटे कण पत्तियों के छोटे-छोटे छिद्रों (Stomata) और सतह के माध्यम से पौधे में चले जाते हैं। इसके बाद पौधा जरूरत के अनुसार नाइट्रोजन का उपयोग करता है, जिससे-
- पत्तियां ज्यादा हरी रहती हैं।
- पौधे की ग्रोथ बेहतर होती है।
- फसल की क्वालिटी अच्छी होती है।
नैनो यूरिया को किसान क्यों अपना रहे हैं?
1. कम मात्रा में इस्तेमाल: नैनो यूरिया की थोड़ी मात्रा से ही स्प्रे किया जा सकता है।
2. ले जाना आसान: 50 किलो की बोरी की तुलना में 500 ml की बोतल को ले जाना और संभालना ज्यादा आसान होता है।
3. पर्यावरण पर कम प्रेशर: अगर नाइट्रोजन का यूज ज्यादा हो, तो मिट्टी, भूजल और वातावरण में हो रहे नाइट्रोजन के नुकसान को कम किया जा सकता है।
4. लागत और लॉजिस्टिक्स में सुविधा: कम वजन होने से स्टोरेज और ट्रांसपोर्ट भी आसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें- तुलसी का पौधा क्यों सूख जाता है? तुलसी के 10 प्रमुख आर्युवेदिक फायदे क्या हैं?
क्या नैनो यूरिया हर फसल में इस्तेमाल किया जा सकता है?
नैनो यूरिया का यूज कई फसलों में किया जा रहा है, जैसे-
- गेहूं
- धान
- मक्का
- गन्ना
- कपास
- सब्जियां
- दालें
क्या नैनो यूरिया की कुछ लिमिट भी हैं?
- हां। यह संतुलित पोषण (Balanced Nutrition) का ऑप्शन नहीं है।
- फसल को फॉस्फोरस, पोटाश और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व भी चाहिए।
- अलग-अलग मिट्टी और मौसम में इसका इंपैक्ट अलग हो सकता है।
नैनो यूरिया फैक्टः IFFCO ने वर्ल्ड का पहला कमर्शियल Nano Urea Liquid 2021 में लॉन्च किया।
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.