निकाय-पंचायत चुनाव: आरक्षण लॉटरी पर टिकी नजरें: परिसीमन के बाद कोटा शहर में 50 वार्ड घटे, निगम में 8.24 लाख वोटर; 721 बूथों पर होगी वोटिंग - Kota News

Published on 9 अग॰ 2026

निकाय-पंचायत चुनाव: आरक्षण लॉटरी पर टिकी नजरें:परिसीमन के बाद कोटा शहर में 50 वार्ड घटे, निगम में 8.24 लाख वोटर; 721 बूथों पर होगी वोटिंग

कोटा5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोटा में नगर निकाय-पंचायत चुनावों की तैयारी तेज हो चुकी है। नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों के तहत इस बार कुल 15.29 लाख मतदाता वोट करेंगे। ये मतदाता गांव और शहर की सरकार बनाने के लए 2559 जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

चुनाव का सबसे बड़ा आकर्षण नवगठित पंचायत समिति चेचट और नई नगर पालिका सुल्तानपुर होंगे, जहां पंचायत समिति बनने के बाद पहली बार मतदान होने जा रहा है।

वर्तमान में सभी राजनीतिक दलों और भावी प्रत्याशियों की धड़कनें अगले सप्ताह प्रस्तावित आरक्षण लॉटरी पर टिकी हुई हैं। कोटा नगर निगम में कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुका था।

चुनावों को लेकर कोटा में दोनों पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है

चुनावों को लेकर कोटा में दोनों पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है

इस बार नगर निगम का पूरा स्वरूप बदल चुका है। पहले कोटा उत्तर (70 वार्ड) और कोटा दक्षिण (80 वार्ड) मिलाकर कुल 150 पार्षद चुने जाते थे। दोनों निगमों के मर्ज और नए परिसीमन के बाद अब कोटा नगर निगम में कुल 100 वार्ड ही रह गए हैं। यानी इस बार सीधे 50 पार्षदों के पद समाप्त हो गए हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में टिकट पाने के लिए प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी हो गई है।

जन-प्रतिनिधियों का गणित: कौन-कहां चुना जाएगा

शहरों की कमान- कोटा नगर निगम के 100 वार्ड पार्षद (मेयर व डिप्टी मेयर सहित) और 5 नगर पालिकाओं (रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, इटावा, सुल्तानपुर) में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 160 पार्षद चुने जाएंगे।

गांवों का राज- जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, 25 जिला परिषद सदस्य, 6 प्रधान, 6 उप प्रधान, 118 पंचायत समिति सदस्य, 210 सरपंच, 210 उप सरपंच और 1946 वार्ड पंच चुने जाएंगे।

इस बार दो निगम की जगह एक ही निगम कर दिया गया है ऐसे में पार्षदों की संख्या सौ ही रहेगी

इस बार दो निगम की जगह एक ही निगम कर दिया गया है ऐसे में पार्षदों की संख्या सौ ही रहेगी

मतदान केंद्रों की संख्या

शहरी क्षेत्र में कुल 260 वार्डों के लिए 884 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें अकेले कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के लिए 721 बूथ शामिल हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 6 पंचायत समितियों (लाडपुरा, सुल्तानपुर, खैराबाद, सांगोद, इटावा व चेचट) की 210 ग्राम पंचायतों के लिए 717 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सर्वाधिक 160 बूथ अकेले इटावा में बनाए गए हैं।

वोटर्स की संख्या शहरी निकाय (कुल 9.33 लाख मतदाता)

निकायपुरुषमहिलाकुल वोटर
नगर निगम कोटा4,18,5604,05,8938,24,491
पालिका रामगंजमंडी15,13214,18829,321
सांगोद11,79811,26823,066
सुल्तानपुर10,1669,89920,065
इटावा10,0919,50819,599
सुकेत8,8538,57117,427
कुल4,74,6004,59,3279,33,969

.

खबरें और भी हैं...

  • खनन माफिया ने ऐसे छलनी कर दिए पहाड़

    खनन माफिया ने ऐसे छलनी कर दिए पहाड़|अजमेर,Ajmer - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बेटे से रंजिश में मां को कार से कुचला: कार रेंटल की आड़ में नाबालिगों से अवैध वसूली करते थे आरोपी

    कार रेंटल की आड़ में नाबालिगों से अवैध वसूली करते थे आरोपी|उदयपुर,Udaipur - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ज्वैलरी शोरूम में लूट के प्रयास के 3 आरोपी मेरठ से पकड़े, रास्ते में हथियार छीन भागने का प्रयास

    ज्वैलरी शोरूम में लूट के प्रयास के 3 आरोपी मेरठ से पकड़े, रास्ते में हथियार छीन भागने का प्रयास|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • तिरंगा यात्रा आज; सुबह 9 बजे होगी रवाना: रामनिवास बाग, सांगानेरी गेट व बड़ी चौपड़ का रूट डायवर्ट

    रामनिवास बाग, सांगानेरी गेट व बड़ी चौपड़ का रूट डायवर्ट|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर