इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, 50 हजार फीट तक राख उड़ी: 58 इंटरनेशनल समेत 301 फ्लाइट डिले; जान–माल के नुकसान की खबर नहीं

Published on 6 सित॰ 2026

जकार्ता4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
माउंट अनाक क्राकाटोआ में विस्फोट के बाद कई इलाके प्रभावित हुए हैं। - Dainik Bhaskar

माउंट अनाक क्राकाटोआ में विस्फोट के बाद कई इलाके प्रभावित हुए हैं।

इंडोनेशिया के माउंट अनाक क्राकाटोआ में रविवार को जोरदार विस्फोट हुआ। ज्वालामुखी से निकली राख करीब 50 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंच गई।

एयरपोर्ट ऑपरेटर के मुताबिक, विस्फोट के चलते 301 उड़ानें प्रभावित हुईं। इनमें 58 इंटरनेशनल फ्लाइट भी शामिल हैं। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ज्वालामुखी विस्फोट से जुड़ी तस्वीरें

माउंट अनाक क्राकाटोआ में विस्फोट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

माउंट अनाक क्राकाटोआ में विस्फोट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

ड्रोन फोटो में माउंट अनाक क्राकाटोआ से ज्वालामुखी का धुआं निकलता हुआ दिख रहा है। तस्वीर इंडोनेशिया की जियोलॉजिकल एजेंसी ने जारी की है।

ड्रोन फोटो में माउंट अनाक क्राकाटोआ से ज्वालामुखी का धुआं निकलता हुआ दिख रहा है। तस्वीर इंडोनेशिया की जियोलॉजिकल एजेंसी ने जारी की है।

माउंट अनाक क्राकाटोआ के फटने से निकली राख के कारण तांगेरांग का सोएकरनो-हट्टा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद करना पड़ा।

माउंट अनाक क्राकाटोआ के फटने से निकली राख के कारण तांगेरांग का सोएकरनो-हट्टा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद करना पड़ा।

राख के कारण रनवे पर उड़ानें रोकनी पड़ीं

ज्वालामुखी की राख हवा के साथ उड़कर एयरपोर्ट तक पहुंच गई थी। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकनी पड़ीं।

सिंगापुर एयरलाइंस ने रविवार की जकार्ता आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दीं। एयरएशिया ने भी कई उड़ानें रद्द या री-शेड्यूल कीं।

गरुड़ इंडोनेशिया ने यात्रियों से एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति और आधिकारिक डिजिटल चैनल चेक करने को कहा।

लोगों को सावधान रहने की सलाह

ज्वालामुखी की राख आसपास के इलाकों में भी फैल गई है। इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी BNPB ने लोगों से सावधान रहने को कहा है। लोगों को मास्क और आंखों पर चश्मा लगाने की सलाह दी गई है।

इंडोनेशिया के 5 ज्वालामुखी अलर्ट लेवल-3 पर

अनाक क्राकाटोआ में शुक्रवार देर रात से लगातार विस्फोट हो रहे हैं। यह 2 जुलाई से अलर्ट लेवल-3 पर है। इंडोनेशिया में यह दूसरा सबसे ऊंचा अलर्ट स्तर है।

इसके अलावा माउंट सेमेरू, माउंट मेरापी, लेवोटोबी लाकी-लाकी और सिनाबुंग भी अलर्ट लेवल-3 पर हैं।

रविवार को माउंट सेमेरू में भी विस्फोट हुआ। इससे ज्वालामुखी की चोटी से करीब 1 किलोमीटर ऊपर तक राख का गुबार पहुंच गया।

ज्वालामुखी निगरानी एजेंसी PVMBG ने लोगों को इसके क्रेटर से कम से कम 5 किलोमीटर दूर रहने की सलाह दी है। एजेंसी ने गर्म राख और लावा के बहाव को लेकर भी चेतावनी दी है।

अभी सुनामी का खतरा नहीं

अधिकारियों के मुताबिक, अनाक क्राकाटोआ के विस्फोट से फिलहाल सुनामी का खतरा नहीं है। यह ज्वालामुखी उस जगह के पास बना है, जहां कभी क्राकाटोआ नाम का ज्वालामुखी था।

1883 में क्राकाटोआ में हुए भीषण विस्फोट के बाद सुनामी आई थी। इसमें 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

2018 में अनाक क्राकाटोआ के विस्फोट से भी सुनामी आई थी। इसमें जावा और सुमात्रा द्वीपों पर 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

दुनिया में सबसे ज्यादा एक्टिव ज्वालामुखी इंडोनेशिया में हैं

इंडोनेशिया में 120 से 130 एक्टिव ज्वालामुखी हैं। इनमें से लगभग 69 ज्वालामुखी ऐसे हैं जिनकी 24 घंटे निगरानी की जाती है। इंडोनेशिया में इतने ज्वालामुखी होने की बड़ी वजह यह है कि यह इलाका रिंग ऑफ फायर में आता है, जहां धरती की प्लेटों की हलचल ज्यादा होती है।

------------------------------

यह खबर भी पढ़ें…

दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के सैन्य अड्डे में जोरदार धमाका: 10 से ज्यादा लोगों की मौत, 58 घायल

दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के पश्चिमी शहर वियाचा में शुक्रवार को एक सैन्य अड्डे पर जोरदार विस्फोट हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • दुनिया के नए नक्शे पर भारत की आपत्ति: कहा- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हमारे नक्शे के मुताबिक दिखें, हमारी सीमाएं अटल, इनसे समझौता नहीं

    कहा- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हमारे नक्शे के मुताबिक दिखें, हमारी सीमाएं अटल, इनसे समझौता नहीं|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:55
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • संडे प्रोफाइल : मैथ्यू बर्गमैन: सोशल मीडिया कंपनियों केखिलाफ बर्गमैन की लड़ाई

    सोशल मीडिया कंपनियों केखिलाफ बर्गमैन की लड़ाई|विदेश,International - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अमेरिका ने ईरानी टैंकर पर हमले का वीडियो जारी किया: ओमान की खाड़ी में डूबा जहाज; तीन टैंकरों को निशाना बनाया था

    ओमान की खाड़ी में डूबा जहाज; तीन टैंकरों को निशाना बनाया था|विदेश,International - Dainik Bhaskar1:02
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कांगो में शादी समारोह में आग, 22 की मौत: कई घायल; बचने के लिए भागे लोग संकरी गलियों में फंसे, सड़क किनारे शव मिले

    0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर