
‘हनुमान अंश’ प्रॉफिट डिस्ट्रीब्यूशन
Hanuman Ansh Profit Distribution: साल 2026 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक नाम विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का भी है. 2 करोड़ रुपये से भी कम बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. विशाल ने इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए फीस के तौर पर एक भी रुपया नहीं लिया था, लेकिन अब प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का अनुमान है कि अब विशाल को लगभग 50 करोड़ रुपये मिलेंगे.
‘हनुमान अंश‘ को तीन लोगों ने मिलकर प्रोड्यूस किया- अनुप्रिया नागर, नम्रता सिंह और रागिनी सोना. अनुप्रिया ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म का बजट 1.5 करोड़ से थोड़ा ज्यादा था. उन्होंने 50 लाख रुपये लगाए थे. वहीं बाकी पैसे दूसरे दो प्रोड्यूसर्स ने खर्च किए. उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म से जो भी मुनाफा होगा वो चार हिस्सों में बंटेंगे. तीन हिस्से तीनों प्रोड्यूसर्स के और एक हिस्सा डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी को मिलेगा.
अनुप्रिया नागर ने क्या बताया?
इंटरव्यू में अनुप्रिया नागर ने कहा, “मैंने पूरे बजट का एक-तिहाई हिस्सा लगाया. मैंने फिल्म में 50 लाख रुपये खर्च किए और फिल्म का बजट 1.5 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा था.” प्रॉफिट शेयर को लेकर वो बोलीं, “मुझे मुनाफे का एक-चौथाई हिस्सा मिलेगा. सबसे पहले डिस्ट्रीब्यूटर अपना हिस्सा लेंगे. फिर हम दूसरे खर्चों और टैक्स का भुगतान करेंगे. उसके बाद जो भी बचेगा, वो हम चारों में बंट जाएगा.”
जब अनुप्रिया से ये पूछा गया कि उनके हिस्से में कितने पैसे आएंगे, तो इसपर उन्होंने कहा, “अभी तक ऐसा लग रहा है कि मैं 50 करोड़ रुपये कमाऊंगी, लेकिन ये सब अभी सिर्फ अनुमान है. हमें अभी OTT, म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स की डील करनी बाकी है.” इससे जाहिर है कि अगर अनुप्रिया के हिस्से में अनुमानित 50 करोड़ आएंगे, तो डायरेक्टर और बाकी दो प्रोड्यूसर्स को भी इतने ही पैसे मिलेंगे.
ये भी पढ़ें-
फिर धमाल मचाने लौट रहे आर्यन खान, कब शुरू होगी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीजन 2 की शूटिंग?
झूठ की बुनियाद पर चल रहा था गेम? कुशाल तंवर के दावों की खुली पोल, शादी और तलाक पर बड़ा खुलासा
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अगर बात टोटल कलेक्शन की करें तो ‘हनुमान अंश’ ने 47 दिनों में 331.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 366.45 करोड़ है. कमाई का सिलसिला अब भी जारी है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अलावा अभी फिल्म के खाते में OTT, म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स बेचकर भी पैसे आएंगे.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More