दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने नेटवर्क के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 7 किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई है.
Published bySuhel Khan
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने नेटवर्क के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 7 किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/05/delhi-police-drugs-smuggling-2026-10-05-10-38-49.jpg)
ड्रग्स तस्करी के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन
दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 7.076 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है. बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
पुलिस को मिली थी नशीले पदार्थों की सप्लाई की सूचना
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई की शुरुआत 16 सितंबर को बेगमपुर इलाके में नशीले पदार्थों की सप्लाई की सूचना मिलने के बाद हुई. पुलिस टीम ने सेक्टर-32 में एक कार को रोककर रोहतक निवासी लक्ष्मण हुड्डा को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन और 3 लाख रुपये नकद बरामद हुए.
आरोपी से लखनऊ कनेक्शन का चला पता
जांच के दौरान पुलिस ने दिल्ली के रघुबीर नगर से अनिल उर्फ भोला को भी गिरफ्तार किया. उसकी गाड़ी से करीब 501 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को इस नेटवर्क के लखनऊ कनेक्शन का पता चला.
लखनऊ की सीता कॉलोनी से 6 किग्री से ज्यादा हेरोइन बरामद
इसके बाद पुलिस टीम लखनऊ की सीता कॉलोनी स्थित एक कथित अवैध हेरोइन निर्माण इकाई तक पहुंची. यहां से 6.275 किलोग्राम तैयार हेरोइन बरामद की गई. मौके से सोडियम, एसिटिक एनहाइड्राइड, गैस सिलेंडर, मिक्सर, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा समेत हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी जब्त किए गए.
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में सक्रिय था नेटवर्क
पुलिस ने कथित अवैध फैक्ट्री में काम करने वाले बबलू और मुख्य सप्लायर बताए जा रहे रुखसार अली उर्फ राजू को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के बीच सक्रिय था. अब जांच के जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, ड्रग्स की सप्लाई चेन और आर्थिक लेन-देन का पता लगाया जा रहा है.