कटिहार में नाव पर स्कूल..खगड़िया में डूबने से बची महिला: बिहार की 50 लाख आबादी बाढ़ में घिरी; आज 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट - Patna News

Published on 15 सित॰ 2026

मौसम विभाग ने आज बिहार के 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना समेत बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

.

इधर, बिहार के 15 जिलों की 575 पंचायतों में करीब 50 लाख की आबादी अभी भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

कटिहार के रघुनाथपुर में सरकारी स्कूल और कोचिंग सेंटर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई बंद न हो, इसके लिए गांव के शिक्षक मो. साहब ने नाव को ही पाठशाला बना दिया है।

वह रोज नाव चलाकर बच्चों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित जगह तक लाते हैं। पानी से घिरे गांव के बीच बच्चे नाव में किताब-कॉपियां लेकर बैठते हैं और शिक्षक उन्हें पढ़ाते हैं।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड की माधवपुर पंचायत के मुरादपुर गांव में गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी बाढ़ का खतरा कम नहीं हुआ है। पानी के तेज बहाव में बह रही एक महिला को गांव के ही दो युवकों ने बचाया।

पहले बिहार में बाढ़ की कुछ तस्वीरें देखिए…

कटिहार में बाढ़ के पानी में स्कूल डूबे हैं। गांव के टीचर नाव पर ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं।

कटिहार में बाढ़ के पानी में स्कूल डूबे हैं। गांव के टीचर नाव पर ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं।

खगड़िया में गंगा के तेज बहाव में एक महिला डूबने लगी। स्थानीय युवक ने किसी तरह महिला को बचाया।

खगड़िया में गंगा के तेज बहाव में एक महिला डूबने लगी। स्थानीय युवक ने किसी तरह महिला को बचाया।

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भोजपुर के ज्वइनिया गांव में बाढ़ पीड़ितो के बीच राहत सामग्री बांटी।

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भोजपुर के ज्वइनिया गांव में बाढ़ पीड़ितो के बीच राहत सामग्री बांटी।

भरत तिवारी के गांव बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को 8 लाख 27 हजार 472 बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार रुपए उनके बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजे हैं। सीएम ने कहा कि जब तक स्थिति नहीं सुधरती है, कम्यूनिटी किचन और बाकी राहत-बचाव कार्य जारी रहेगा।

वहीं, भोजपुर के शाहपुर प्रखंड स्थित भरत तिवारी के ज्वइनिया गांव में भोजपुरी एक्ट्रेसी अक्षरा सिंह बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं। उन्होंने विस्थापित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटी। ठनका गिरने की आवाज से दो माह के मासूम की मौत मुजफ्फरपुर के सकरा गांव में मंगलवार को ठनका गिरने की तेज आवाज के बाद दो माह के मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुजीत दास के पुत्र के रूप में हुई है।

सरपंच कुंदन तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मासूम घर के अंदर बिस्तर पर सोया हुआ था। इसी दौरान ठनका गिरने की आवाज हुई।

आवाज के बाद मासूम की तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

अब जानिए बिहार में मौसम की स्थिति….

पटना में आज मंगलवार को तेज बारिश हुई। 2 घंटे की बारिश में सिविल सर्जन ऑफिस में घुटनों तक पानी भर गया है। बीते 24 घंटे में पटना में 22 MM बारिश दर्ज की गई है। बांका में भी दोपहर होते-होते मूसलाधार बारिश हुई।

वहीं कैमूर और शेखपुरा का तापमान 37 डिग्री के पार चला गया। 37.7 डिग्री के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। पटना समेत कई शहरों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।

बिहार में मौसम की कुछ तस्वीरें देखिए…

पटना में सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में करीब 3 फीट तक पानी जमा हो गया।

पटना में सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में करीब 3 फीट तक पानी जमा हो गया।

लखीसराय में सोमवार को तेज बारिश हुई।

लखीसराय में सोमवार को तेज बारिश हुई।

बिहार के प्रमुख जिलों का तापमान जानिए…

आगे कैसा रहेगा मौसम

अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है। यानी फिलहाल तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

  • 17 सितंबर: कुछ इलाकों में बारिश बढ़ सकती है। पटना में दिनभर बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। नालंदा और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर बिहार के दरभंगा समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।
  • 18 सितंबर: पटना समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। पटना में एक-दो बार बारिश होने की संभावना है। नालंदा में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं।

अब तक 36% कम बारिश

बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। पूर्वी चंपारण में 46 MM, सीवान में 43 MM, बांका में 30 MM, जमुई में 28 MM और पटना में 22 MM बारिश दर्ज की गई। इसके बावजूद राज्य में मानसून की कुल बारिश सामान्य से काफी कम है।

बिहार में मानसून सीजन के दौरान अब तक 36% कम बारिश हुई है। राज्य में अब तक 892 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन वास्तविक बारिश केवल 573.2 MM हुई है। यानी सामान्य बारिश की तुलना में करीब 319 MM कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम में बदलाव की वजह क्या?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, कच्छ और दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र मौसम को प्रभावित कर रहा है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी ऊंचाई तक बना हुआ है।

मानसून की अक्ष रेखा इस सिस्टम से होकर उदयपुर, रायसेन, पेंड्रा रोड, रांची और दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके कारण बिहार के कुछ हिस्सों में नमी पहुंच रही है और हल्की बारिश की स्थिति बन रही है।

हालांकि, बिहार की ओर आने वाली एक द्रोणिका अब कमजोर हो गई है। ऐसे में राज्य में व्यापक और तेज बारिश की संभावना फिलहाल कम है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बना ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण भी वातावरण में नमी बनाए रखने में मदद कर रहा है।