Stephen Fleming Leaves CSK: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. इसके बाद टीम में कुछ बड़े बदलाव की उम्मीद लगाई जा रही थी और कोचिंग स्टाफ में भी कुछ चेंज देखने को मिलेंगे. ऐसा लग रहा है कि CSK ने अब रिसेट बटन दबा दिया है. 2008 से चेन्नई फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का टीम के साथ सफर खत्म हो गया है. CSK ने आधिकारिक पोस्ट जारी कर इस बड़े बदलाव की जानकारी अपने फैंस को दी.
CSK ने किया चौंकाने वाला ऐलान
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए ऐलान किया कि फ्लेमिंग का सफर खत्म हो गया है. CSK ने स्टेटमेंट में लिखा, ‘सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अलग होने का निर्णय लिया है. हमने साथ मिलकर IPL में सबसे सफल और लंबी साझेदारी निभाई. आपने जो लिगेसी तैयार की है, वो आगे भी हमें प्रेरित करेगी. सम्मान और आभार के साथ, धन्यवाद स्टीफन फ्लेमिंग.’
---विज्ञापन---
OFFICIAL ANNOUNCEMENT
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 13, 2026
The Super Kings and Head Coach Stephen Fleming have mutually decided to part ways.
Together, we shared one of the most successful and enduring partnerships in IPL history. The legacy you've built will continue to inspire us.
With immense respect and… pic.twitter.com/qjvb4oZUuU
ये भी पढ़ें:- 2027 के वर्ल्ड कप के बाद भी टीम इंडिया के हेड कोच रहेंगे गौतम गंभीर! हुआ चौंकाने वाला खुलासा
फ्लेमिंग ने CSK छोड़ने पर क्या कहा?
CSK से अलग होने के बाद स्टीफन फ्लेमिंग का भी स्टेटमेंट सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘खेल में 18 साल बिताना बड़ी बात होती है और मैं आभार के साथ अलविदा कहना चाहता हूं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काम करना मेरे कोचिंग करियर के लिए सम्मान की बात थी. हमने जो कुछ हासिल किया, उस पर मुझे गर्व है. CSK हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी. मैं टीम को सालों तक सपोर्ट करता रहूंगा.’
---विज्ञापन---
🚨 OFFICIAL STATEMENT BY STEPHEN FLEMING:
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 13, 2026
"Eighteen years is a lifetime in sport, and I leave with nothing but gratitude. My time with Chennai Super Kings has been the privilege of my coaching career. I am proud of everything we have achieved – Together, we celebrated… pic.twitter.com/opSN1Fzn3Z
फ्लेमिंग रहे IPL इतिहास के सबसे सफल कोच
स्टीफन फ्लेमिंग IPL 2008 में CSK टीम से बतौर खिलाड़ी जुड़े थे. इसके बाद उन्होंने हेड कोच की भूमिका निभाई और टीम उनके कार्यकाल में सफल रही. उनके नेतृत्व में CSK ने IPL में 10 बार फाइनल खेला और 5 बार ट्रॉफी पर कब्जा किया. इसके अलावा फ्लेमिंग के कार्यकाल में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने दो बार चैंपियंस लीग T20 का खिताब भी जीता. हालांकि, पिछले कुछ सालों में CSK का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. इसी वजह से टीम में अब बड़ा बदलाव किया गया है.
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड में ‘फ्लॉप’ होने के बाद वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मैच? खुद को साबित करने का आखिरी मौका!
---विज्ञापन---